VIDEO: मुंबई में विशाल रोड शो के लिए तैयार है टीम इंडिया की बस, जनसैलाब से पहले सामने आया वीडियो
Team India Return: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेताओं की घर वापसी पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी, जहां एक भव्य रोड शो उनका इंतजार कर रहा है। इस बीच भारतीय टीम की विजय परेड में शामिल होने वाली बस की एक झलक सामने आई है।
विशाल रोड शो के लिए तैयार है टीम इंडिया
टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने के बाद शाम को नरीमन पॉइंट से एक खुली बस में रोड शो होगा। विजय बस परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मुंबई में खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुंबई में टीम इंडिया की विजय परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। मुंबई पुलिस के संयुक्त सीपी कानून और व्यवस्था सत्यनारायण चौधरी ने एएनआई से बातचीत में कहा कि, 'भारतीय क्रिकेट टीम आज शाम मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम आ रही है।'
उन्होने आगे कहा कि, 'हमने इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। हमने एमसीसीए, एमसीए और बीसीसीआई के साथ लोगों की जांच और तलाशी के लिए कुछ व्यवस्था करने के लिए चर्चा की है। यातायात के लिए, हमने डायवर्जन किए हैं जिसके लिए पहले ही अधिसूचना दे दी गई है।'
यहां देखें टीम इंडिया की बस का वीडियो-
विजय परेड से पहले संयुक्त सीपी कानून और व्यवस्था सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त सीपी दक्षिण, अभिनव देशमुख और डीसीपी जोन 1, प्रवीण मुंडे ने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने एमसीए सचिव और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वानखेड़े स्टेडियम में आज के कार्यक्रम के दौरान तलाशी और अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में कुछ निर्देश दिए।
साल 2007 में आया था जीत की खुशी का जनसैलाब
इससे पहले टीम इंडिया की विजय परेड साल 2007 में देखने को मिली थी, जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस विजय परेड में फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा था












Click it and Unblock the Notifications