भारत ने वेस्टइंडीज को 23वीं बार टेस्ट क्रिकेट में दी मात, किन टीमों को टीम इंडिया ने हराया है सबसे ज्यादा बार
India wins vs West Indies 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डोमेनिका के विंडसर पार्क में एक पारी और 141 रनों से जीतकर धमाकेदार शुरुआत की है। भारत की नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का आगाज भी काफी अच्छा हुआ है।
डोमिनिका टेस्ट मैच में मिली धीमी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने गजब का अनुशासन भी दिखाया। गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग की और डेब्युटेंट यशस्वी जायसवाल ने कमाल का शतक भी लगाया। (Image- ICC Twitter)

कुल मिलाकर टीम इंडिया के लिए कीजिए काफी अच्छी गई है जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर बल्लेबाजों के बल्ले से रन बनाए हैं। बॉलिंग में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा एक बार फिर विश्वसनीय साबित हुए। इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 23वीं बार टेस्ट मैचों में मात दे दी है।
भारत अभी तक किन-किन टीमों को टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार हरा पाया है उस पर एक नजर डालते हैं। वेस्टइंडीज एक समय बहुत मजबूत टीम होती थी जिसके चलते भारतीय टीम का शुरुआत रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा नहीं है लेकिन 90 के दशक के बाद से अब तक मामला पलट चुका है।
लेकिन भारत ने सबसे ज्यादा बार जिस टीम को हराया है वह ऑस्ट्रेलिया है। भारत ने कंगारुओं को 32 बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। इसके बाद इंग्लैंड का नंबर आता है जिसको भारत ने टेस्ट मैचों में 31 बार हराया है। वेस्टइंडीज 23 बार हारा है।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: जायसवाल की काबिलियत, अश्विन के कमाल, पारी की घोषणा और खुद को शतक पर क्या बोले रोहित शर्मा
भारतीय टीम काफी लंबे समय से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। वेस्टइंडीज की टीम से भारत के हाल-फिलहाल के मुकाबले कम हुए हैं। पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकिल में भी भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेला था। साथ ही भारत कैरेबियन के खिलाफ दो ही मैचों की सीरीज खेलता है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भारत 4-5 टेस्ट मैच खेल रहा है।
इसके बाद न्यूजीलैंड का नंबर आता है। ब्लैक कैप्स को मेन इन ब्लू ने 22 बार हराया है। अपने पड़ोसी श्रीलंका को भी भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 22 बार ही हराया है। फिलहाल भारत बड़ी जीत के साथ 20 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा मुकाबला खेलेगा तो पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर होगा। इसके बाद टीम तीन वन डे इंटरनेशनल और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications