IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय ODI टीम घोषित, रविचंद्रन अश्विन की हुई वापसी
Indian Team against Australia: एशिया कप के बाद भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज है। तीन वनडे मैचों की सीरीज टीम इंडिया को खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितम्बर को मोहाली में खेला जाएगा।
शुरुआती दो वनडे के लिए अलग टीम इंडिया की घोषणा की गई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है। एक खास बात यह भी रही कि टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है। रोहित, कोहली और पांड्या अंतिम वनडे में खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे में भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
अंतिम वनडे में भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्सर पटेल (फिटनेस पर निर्भर), रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
अश्विन को टीम में शामिल करने के कयास घोषणा से पहले ही लगाये जा रहे थे। अश्विन 21 महीनों के लम्बे समय बाद वनडे टीम में वापस आए हैं। माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के लिए भी उनको टीम में शामिल किया जा सकता है। वर्ल्ड कप टीम में बदलाव करने का समय अभी है। ऐसे में वर्ल्ड कप की अंतिम टीम क्या होगी, इसके बारे में स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications