'इसे छूने की आखिर तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई', विक्रांत गुप्ता की हरकत देख भड़के फैंस, जानें पूरा मामला

T20 World Cup 2024 Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ भारतीय खिलाड़ी वापस अपने देश लौट चुके हैं। गुरुवार 4 जुलाई को भारतीय टीम सबसे पहले दिल्ली पहुंची। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद भारतीय खिलाड़ी मुंबई के लिए रवाना हुए। भारतीय खिलाड़ी नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो करेंगे और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है।

विक्रांत गुप्ता हो रहे हैं ट्रोल

इस बीच न्यूज चैनल आज तक के अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विक्रांत गुप्ता सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। विक्रांत गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद से फैंस उन्हें लगातार ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। विक्रांत गुप्ता ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हाथ में लेकर इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला है। जिसकी वजह से वह फैंस के निशाने पर आ गए हैं।

T20 WC 1

पुराना वीडियो वायरल

वहीं विक्रांत गुप्ता का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्रांत गुप्ता कहते हुए नजर आते हैं कि सिर्फ क्रिकेट वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि फीफा वर्ल्ड कप भी वहीं छू सकता है जो चैंपियन हो या जिसने जीत में योगदान दिया हो। दूसरा कोई भी इन ट्रॉफी को छूने का हकदार नहीं होता है।

17 साल बाद मिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब

विक्रांत गुप्ता की हरकत के बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस लगातार उनसे यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने क्या सोचकर इस ट्रॉफी को छूने की कोशिश की है। बता दें कि भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले को 7 रनों से जीता था। इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही।

पीएम मोदी ने भी रखी इज्जत

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को नरेंद्र मोदी ने भी नहीं छुआ था। नरेंद्र मोदी ने राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा का हाथ पकड़ा था। जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को पकड़ रखी थी। नरेंद्र मोदी ने भी इसी वजह से ट्रॉफी नहीं हुआ था क्योंकि वह इस बात को अच्छे से जानते थे कि जिन खिलाड़ियों इसे छूने का हर कुछ विशेष खिलाड़ियों को ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+