94 साल बाद बना टीम इंडिया में अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड, मानव सुथार ने टॉप पर दर्ज कराया खुद का नाम

Manav Suthar: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने 165 रन से शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारतीय जीत की कहानी लिखने में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किए और इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया, जिसकी बराबरी भारतीय क्रिकेट में करीब 94 साल बाद हुई है।

सुथार अब उन चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने पहले घरेलू और पहले विदेशी टेस्ट में एक-एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ मोहम्मद निसार के नाम थी।

manav suthar

लंबे समय बाद बना धमाकेदार कीर्तिमान

निसार ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना पहला विदेशी टेस्ट खेला था। उस मुकाबले में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। इसके बाद 1933 में मुंबई में भारत की जमीन पर खेले गए अपने पहले टेस्ट में भी निसार ने एक पारी में पांच विकेट हासिल किए।

गॉल में मानव सुथार का प्रदर्शन इससे भी ज्यादा प्रभावशाली रहा। पहली पारी में उन्होंने चार श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि दूसरी पारी में 55 रन खर्च करके छह विकेट झटके। इस तरह मैच में उनका गेंदबाजी आंकड़ा 131 रन देकर 10 विकेट रहा।

दूसरी पारी में सुथार ने उस समय मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया, जब उन्होंने 10 गेंदों में 4 विकेट हासिल किए। श्रीलंका की पारी को संभलने का मौका नहीं मिला और भारतीय टीम जीत की ओर तेजी से बढ़ गई।

श्रीलंका में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड

सुथार ने इस प्रदर्शन के साथ श्रीलंका की धरती पर किसी भारतीय गेंदबाज के एक टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 131 रन देकर 10 विकेट उनका अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट प्रदर्शन है।

इस उपलब्धि के साथ सुथार दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज भी बने। उनके लिए यह टेस्ट इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह उनके करियर का सिर्फ दूसरा मुकाबला था।

अफगानों के विरुद्ध किया था डेब्यू

सुथार ने 6 जून 2026 को मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू मुकाबले की पहली पारी में ही उन्होंने छह विकेट लेकर अपनी क्षमता का संकेत दे दिया था। अब श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर उन्होंने अपने शुरुआती टेस्ट करियर को और खास बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+