अंधेरे में फंसा करियर, फिर भी हो सकता है वर्ल्ड कप में गेम चेंजर, भारतीय दिग्गज ने किया दावा

नई दिल्ली, 20 जुलाई: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी अक्सर अपने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए दिखते हैं। किरमानी ऐसे प्लेयर है जो हमेशा सकारात्मक सोच दिखाते हैं और किसी भी खिलाड़ी की आलोचना करने से बहुत ज्यादा बचते हैं। अगर कोई खिलाड़ी दुनिया भर की आलोचनाओं के केंद्र में है तो उसके बारे में आप सैयद किरमानी से पूछिए और उनका जवाब दिलचस्प होगा; वह किसी वकील की तरह उस खिलाड़ी की पैरवी करते हुए दिखाई देंगे जो इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

 करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं

करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं

ऐसा नजरिया रखने वाले लोग काफी कम होते हैं और किसी भी खिलाड़ी को अपने सबसे बुरे दौर में अपने आसपास के माहौल से सकारात्मकता की ही जरूरत होती है। सैयद किरमानी कुछ ऐसा ही बयान विराट कोहली के लिए लेकर आए हैं जो इस समय अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां सभी दिग्गजों ने विराट कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कठघरे में खड़ा किया है तो वही किरमानी का मानना है कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में इस साल के अंत में होने वाली इस प्रतियोगिता में गेम चेंजर साबित हो सकता है- यानी कि मैच को पलटने वाला खिलाड़ी।

खेलने पलटने वाला करार दिया है

खेलने पलटने वाला करार दिया है

विराट कोहली जूझ रहे हैं लेकिन उनको खेलने पलटने वाला करार दिया है। कोहली के लिए मुश्किल बात एकमात्र यही है कि वे मैच बहुत कम खेल रहे हैं, जो भी उनको मौके मिलते हैं उनमें वे फ्लॉप साबित होते हैं। विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे पर भी मौका नहीं दिया गया है जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम तीन वनडे और पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी। लगता है विराट कोहली इस साल के बाद में एशिया कप में ही दिखाई देंगे। यह प्रतियोगिता भी T20 फॉर्मेट में होने जा रही है।

सैयद किरमानी ने की कोहली की पैरवी

सैयद किरमानी ने की कोहली की पैरवी

सैयद किरमानी ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा विराट कोहली को बहुत अनुभव है। वह भारत की T20 टीम में होने चाहिए। एक बार अगर वह फॉर्म में आ जाते हैं तो फिर उनको कोई नहीं रोक सकता। वे मैच को पलटने वाले खिलाड़ी भी हो सकते हैं। विराट कोहली के अनुभव और काबिलियत वाले किसी बंदे को T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलनी बनती ही है। किरमानी ने कहा कि कोहली को इसलिए भी मौका देना चाहिए क्योंकि उन्होंने अभी तक देश की टीम के लिए काफी कुछ किया है।

बेनिफिट ऑफ डाउट दे देना चाहिए

बेनिफिट ऑफ डाउट दे देना चाहिए

किरमानी कहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम में मुश्किल प्रतियोगिता है।अगर कोई ऐसे बुरे दौर से गुजर रहा है जैसे विराट कोहली तो उसको टीम से अब तक ड्रॉप कर दिया जाता। लेकिन मुझे लगता है कि एक स्थापित खिलाड़ी को थोड़ा सा बेनिफिट ऑफ डाउट दे देना चाहिए। देखते हैं सैयद किरमानी के बोल की तरह विराट कोहली को कब तक मौके मिलते रहेंगे। क्योंकि सभी चाहते हैं कि विराट अपने मिले मौकों को अब और जाया ना करें। वह नियमित क्रिकेट खेलें। अब उनको ब्रेक मिला है तो वह अच्छे से वापसी करें और किसी काबिल खिलाड़ी का स्थान ना घेरें। वैसे विराट अपनी क्षमता के अनुसार खेलते हैं तो उनसे काबिल खिलाड़ी बहुत ही कम नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+