ब्लाइंड टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आई पाकिस्तान की टीम, सरकार ने नहीं दिया वीजा
दोनों देशों के बीच खराब चल रहे क्रिकेट संबंधों की वजह से पाकिस्तान की टीम ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए भारत नहीं आई है। ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का आगाज कल से भारत में हो गया है।

भारत में सोमवार से शुरू हुए ब्लाइंड (नेत्रहीन) टी20 विश्व में पाकिस्तान की टीम ने शिरकत नहीं की है। दोनों देशों के बीच खराब चल रहे क्रिकेट संबंधों की वजह से पाकिस्तान की टीम ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए भारत नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वीजा संबंधित कारणों की वजह से पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आ पाई है और पाकिस्तान क्रिकेट ने इसके लिए भारत सरकार को दोषी ठहराया है। पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल का कहना है कि भारत ने उन्हें वीजा नहीं दिया, जिस वजह से उनकी टीम भारत नहीं गई।
भारत नहीं आई पाकिस्तान की टीम
आपको बता दें कि टूर्नामेंट का आगाज कल से हुआ है और आज पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से था, लेकिन पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आई। ब्लाइंड क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इस बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि पाकिस्तान का वीजा खारिज हो गया है, जिस वजह से उनकी टीम भारत नहीं आ रही है, हमने बहुत कोशिश की लेकिन उनका वीजा सफल नहीं हो सका, यह हमारे हाथ में नहीं बल्कि सरकार के हाथ में है।
पाकिस्तान की ओर से जारी किया गया बयान
इस मामले में PBCC की ओर से भी कहा गया है कि भारत ने हमें वीजा देने से मना कर दिया है। इस पर पीबीसीसी काफी नाराज है। पीबीसीसी ने कहा, 'पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट परिषद बेहद निराशा के साथ यह बताना चाहेगी कि भारत ने 5 से 17 दिसंबर तक होने वाले ब्लाइंड टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की टीम को वीजा देने से इनकार कर दिया है।" पीबीसीसी ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार थी, इसलिए भारत ने वीजा नहीं दिया है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान 2017 के ब्लाइंड टी20 विश्व कप में उपविजेता रहा था। पीबीसीसी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने 2021 और 2022 तक अपने पिछले पांच मुकाबलों में भारत को हराया था। पीबीसीसी ने यह भी दावा किया कि भारत के विदेश मंत्रालय ने "राजनीतिक आधार" के आधार पर पाकिस्तान टीम की मंजूरी से इनकार कर दिया जो कि खेल के क्षेत्र में निंदनीय है। परिषद ने कहा कि खेल का क्षेत्र राजनीति से हमेशा उपर होना चाहिए। आपको बता दें कि भारत 7 दिसंबर को सर फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार था। मेजबानों के अलावा, नेपाल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
-
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications