आज भारतीय फैंस भी पाकिस्तान से करेंगे चमत्कार की उम्मीद, क्या हिंदुस्तान को मिलेगा पड़ोसी मुल्क का साथ
महिला टी20 वर्ल्ड कप से भारतीय टीम लगभग बाहर हो गई है। चार लीग मैचों में टीम इंडिया को दो में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में भारतीय टीम करीबी अंतर से हार गई। अब भारतीय टीम की उम्मीदें पाकिस्तानी टीम के ऊपर टिकी है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का मैच आज होना है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के इस समय 4-4 अंक हैं, अगर न्यूजीलैंड को आज पाकिस्तानी टीम हरा देती है, तो भारतीय टीम सेमीफाइनल में चली जाएगी। यहाँ नेट रन रेट पर मामला अटका हुआ है।

नेट रन रेट के मामले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से आगे है। अगर कीवी टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज का मैच जीत लेती है, तो भारत की उम्मीदें टूट जाएंगी और आधिकारिक रूप से टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। भारतीय फैन्स अब यही दुआ कर रहे हैं कि मैच पाकिस्तानी टीम जीत जाए।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि भारतीय टीम से पाकिस्तानी फैन्स दुआएं करते हैं। पुरुष टीमों के आईसीसी इवेंट्स में यह कई बार हुआ है। इस बार यह उल्टा हुआ है, महिला टीमों के इवेंट में भारत की निर्भरता पाकिस्तान पर है। भारतीय फैन्स चाहते हैं कि आज पाकिस्तानी महिलाएं कीवी टीम के खिलाफ इस मैच में जीत दर्ज करे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीते रविवार को भारतीय टीम करीबी मैच में पराजित हो गई थी। हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतक जमाया लेकिन उनकी बैटिंग काफी धीमी रही थी। भारतीय टीम को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के पास जीतने का मौका था लेकिन अंतिम ओवर में भारत को 14 रनों की दरकार थी और टीम इंडिया यह स्कोर हासिल करने में नाकाम रही।
भारतीय टीम को लीग चरण में अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। वहां से मामला खराब हो गया था। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले जीते लेकिन ऑस्ट्रेलिया से पराजय का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications