IND vs AUS: भारतीय फैन्स का उत्साह चरम पर, अहमदाबाद में 500 फीट का तिरंगा लेकर निकले, देखें वीडियो
IND vs AUS: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच बीस साल बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट प्रशंसकों में इस मैच को लेकर ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। फैन्स मैच को लेकर उत्सुक हैं।
अहमदाबाद में फैन्स को एक बड़ा भारतीय झण्डा ले जाते हुए देखा गया। 500 फीट लम्बा तिरंगा लेकर जाते हुए फैन्स को देखा गया। इसके अलावा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का छोटा एडिशन भी फैन्स के हाथों में देखा गया। इससे प्रशंसकों की ख़ुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फाइनल मैच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में आने वाले हैं। स्टेडियम में 1 लाख 30 हजार दर्शकों की उपस्थिति दर्ज होने की उम्मीद है। विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच में दर्शकों की भी अहम भूमिका रहने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री भी इस मैच को देखने आने वाले हैं।
मुकाबले से पहले भारतीय वायु सेना का एयर शो होना है। कुल हॉक 9 विमान इस एयर शो में भाग लेंगे। स्टेडियम के ऊपर से आस-पास के क्षेत्र में यह शो देखा जाएगा। टीवी पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। सिंगर गायक आदित्य गढ़वी, जोनिता गांधी, नकाश अजीज, अमित मिश्रा, अकासा सिंह, तुषार जोशी और संगीतकार प्रीतम की परफ़ॉर्मेंस होगी।












Click it and Unblock the Notifications