Video: टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाना पड़ा भारी, भारतीय फैन के साथ हुआ दिल दहला देने वाला हादसा!
T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत की जीत का जश्न दुनिायभर में मनाया जा रहा है, लेकिन एक फैन को जरा सी लापरवाही के कारण ये जश्न मनाना भारी पड़ गया। ताजा घटना अमेरिका के क्वींसबरी में देखने को मिली है। जहां एक व्यक्ति क्वींसबरी अंडरग्राउंड स्टेशन के एंट्री गेट पर स्थित एक पोल पर भारतीय ध्वज लगाने का प्रयास कर रहा था, तभी एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति पोल पर चढ़े हुए हैं। एक व्यक्ति के पोल से गिरने से पहले दूसरा व्यक्ति उसकी सहायता कर रहा था। पोल से नीचे उतर रहे व्यक्ति की अचानक पकड़ कमजोर हो जाती है, और हाथ छूटते ही वो सीधा नीचे आकर गिरता है, जिसके बाद अन्य क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ उसकी ओर भागती है।

Recommended Video
लंदन एम्बुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें क्वींसबरी स्टेशन परेड में हुई घटना के बारे में शाम को एक कॉल मिली थी। प्रवक्ता (Spokesperson) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 'हमें शनिवार 29 जून को शाम 7:36 बजे क्वींसबरी स्टेशन परेड में हुई घटना की रिपोर्ट के लिए बुलाया गया था।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप जीत के बाद बुरी फंसी रोहित शर्मा की टीम? UP पुलिस ने सुना दी ये बड़ी सजा
उन्होंने आगे बताया कि, 'हमने घटनास्थल पर कई संसाधन भेजे, जिनमें एम्बुलेंस चालक दल, एक त्वरित प्रतिक्रिया कार में एक पैरामेडिक और एक घटना प्रतिक्रिया अधिकारी शामिल थे। हमने लंदन की एयर एम्बुलेंस भी भेजी। हम व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर एक प्रमुख ट्रॉमा सेंटर ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही उसका उपचार किया।'












Click it and Unblock the Notifications