भारतीय खिलाड़ी ले रहे फिट होने के लिए इंजेक्शन, मुख्य सलेक्टर चेतन शर्मा का सनसनीखेज खुलासा
मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कई अहम बातों का खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन में किया है, काफी बड़ी चीजें सामने आई हैं।

Chetan Sharma revelation in sting operation: भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी फिट नहीं हैं और कुछ अनफिट खिलाड़ी रिकवर होकर वापस आ गए हैं। इस बीच टीम के मुख्य सलेक्टर चेतन शर्मा की तरफ से कुछ बड़े और सनसनीखेज खुलासे किये गए हैं। इस तरह के खुलासों के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। खिलाड़ियों द्वारा फिटनेस हासिल करने के लिए इंजेक्शन लेने की बात सामने आई है। एक स्टिंग ऑपरेशन में कई चीजें सामने आई हैं।
फिट होने के लिए खिलाड़ी ले रहे इंजेक्शन
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा जी न्यूज के ख़ुफ़िया कैमरे पर काफी खुलासे करते दिख रहे हैं। चेतन शर्मा कहते हुए दिखे हैं कि भारतीय खिलाड़ी फिट होने के लिए इस तरह के इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो डोप टेस्ट में पकड़े नहीं जा सकते। इसके अलावा विराट कोहली और सौरव गांगुली मामले पर भी बड़ा खुलासा सामने आया है। उन्होंने कहा कि चयन के समय 80 से 85 फीसदी खिलाड़ी फिट नहीं होते लेकिन चयन की दौड़ में रखने का निवेदन करते हैं।

विराट कोहली चाहते थे गांगुली को नीचा दिखाना
चेतन शर्मा ने कहा कि विराट कोहली ने मीडिया के सामने बयानबाजी सौरव गांगुली को नीचा दिखाने के लिए की थी लेकिन यह उनके ऊपर ही भारी पड़ गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या मुझसे मिलने के लिए आते रहते हैं। चेतन शर्मा ने कहा कि विराट को जब सफेद गेंद की कप्तानी से हटाया गया, तो उनको लगा कि गांगुली ने हटाया है। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाते समय मीडिया के सामने यह बात जानबूझकर लेकर आए। चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि कप्तान के तौर पर रोहित को फेवर नहीं किया गया था, बल्कि विराट को पसंद नहीं किया जाता था।

विराट से कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था
चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि जब विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने की बात हमसे की थी, तब गांगुली ने उनसे कहा था कि ऐसा नहीं करें। उस समय 7-8 लोग मौजूद थे। मैं खुद था और चयन समिति के भी कई लोग थे। इसके बाद मीडिया में आकर कोहली ने कहा कि मुझे कप्तानी नहीं छोड़ने के बारे में किसी ने नहीं कहा।

रोहित-विराट करते एक-दूसरे का सपोर्ट
चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा विराट कोहली को टीम में रखना चाहते थे। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा से मेरी लम्बी बातचीत होती है। विराट कोहली ऐसा नहीं करते हैं। चेतन ने यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या मुझसे मिलते रहते हैं। एक और खुलासा यह भी किया कि बुमराह वर्ल्ड कप से पहले फिट नहीं थे लेकिन जानबूझकर अनफिट होते हुए भी खेलने आए और फिर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications