वर्ल्ड कप के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने कर ली सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
Venkatest Iyer got engaged: भारतीय टीम का वर्ल्ड कप अभियान समाप्त हो गया है। एक खिलाड़ी ने इस दौरान सगाई भी कर ली। टीम के लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर की सगाई हुई है। हालांकि वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे। अय्यर ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
अय्यर ने श्रुति रघुनाथन से सगाई की है। इन्स्टाग्राम पर पोस्ट फोटो में दोनों एक-दूसरे के आँखों में देख रहे हैं। अय्यर ने हरे रंग का कुरता पहना हुआ है। श्रुति ने इस मौके पर प्रिंट की हुई साड़ी पहनी हुई है। दोनों काफी खुश और सुंदर लग रहे हैं। अय्यर ने कैप्शन भी लिखा है।

कैप्शन में अय्यर ने लिखा कि मेरे जीवन के अगले चैप्टर की तरफ। हाल ही में शादी करने वाले रुतुराज गायकवाड़ की तरफ से इस फोटो पर प्रतिक्रिया आई। गायकवाड़ ने लिखा कि भाऊ बधाई हो। उनके अलावा मनदीप सिंह की तरफ से भी बधाई का कमेन्ट आया।
श्रुति का इन्स्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। बताया जा रहा है कि श्रुति ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी से मास्टर्स किया है। वह बेंगलुरु स्थित एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करती हैं। वेंकटेश अय्यर फ़िलहाल टीम में नहीं हैं। केकेआर के लिए वह आईपीएल में खेलते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो अय्यर ने टीम इंडिया के लिए 2 एकदिवसीय मैच खेले हैं। सबसे छोटे प्रारूप में वेंकटेश अय्यर ने 9 मुकाबले भारतीय टीम के लिए खेले हैं। पिछले एक साल से भी ज्यादा समय बाद वह टीम वापसी नहीं कर पाए हैं। अंतिम बाद वह भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ फरवरी 2022 में खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications