मोहम्मद शमी पर पत्नी द्वारा दर्ज केस को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें अदालत का निर्णय
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के ऊपर घरेलू हिंसा के केस में अलीपुर कोर्ट ने निर्णय दिया है। शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने यह केस दर्ज कराया था। कोर्ट की तरफ से भारतीय क्रिकेटर को राहत प्रदान की गई है। शमी को अदालत से जमानत मिल गई है। शमी कोलकाता के अलीपुर में एसीजेएम कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे।
साल 2018 में शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने केस दर्ज कराया था। जाधवपुर थाने में यह केस दर्ज किया गया था। शमी के अलावा उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद शमी के खिलाफ क़ानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थी।

इससे पहले कोर्ट ने शमी को जमानत के लिए पेश होने के लिए कहा था। हसीन जहाँ ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शमी के ऊपर केस दर्ज कराया था। निचली अदालत में यह केस फाइल किया गया था। मामले में अब मोहम्मद शमी को राहत मिली है।
मोहम्मद शमी अदालत में पहली बार पेश हुए हैं। 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप शुरू होना है। ऐसे में वह 19 सितम्बर को जमानत के लिए अदालत के सामने पेश हो गए। जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए न्यायाधीश ने शमी को जमानत दे दी। 2000 रुपये के बोंड पर बेल मिली है।
अलीपुर के अतिरिक्त सेशन जज ने 23 अगस्त को अपने फैसले में कहा था कि हसीन जहां द्वारा दर्ज शिकायत में शमी को तलब करने के लिए कोई कारण नज़र नहीं आता। इस वजह से उनको कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं है। अगले 20 दिनों में क्रिकेटर को ट्रायल कोर्ट में आवेदन देना होगा।
शमी ने इस आदेश के बाद ट्रायल कोर्ट में जाने का निर्णय लिया। इसके बाद उनकी बेल एप्लीकेशन पर सुनवाई की गई और उनको जमानत दे दी गई। हालांकि मामले का निपटारा फ़िलहाल नहीं हुआ है। शमी को जमानत देकर राहत प्रदान की गई है।












Click it and Unblock the Notifications