किसी मॉडल से कम नहीं इस स्टार क्रिकेटर की पत्नी, 8 साल तक छिपकर किया इश्क और फिर रचाई शादी
Hanuma Vihari Love Story: टीम इंडिया के मिडिल आर्डर बल्लेबाज हनुमा विहारी इन दिनों जबरदस्त ढंग से सुर्खियों में हैं, रणजी ट्रॉफी 2024 में पहले मैच के बाद ही आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उनसे कप्तानी छीन ली है।

जिसके बाद हनुमा विहारी ने एसोसिएशन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है कि 'एक खिलाड़ी की शिकायत पर उनसे कप्तानी छोड़ने के लिए कहा गया, क्योंकि उस खिलाड़ी के पिता राजनीति में हैं।'
क्रिकेटर के इस खुलासे के बाद क्रिकेट के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म तक हड़कंप मच गया है। हालांकि क्रिकेटर के सपोर्ट में काफी लोग उतर आए हैं और उनको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।
'हनुमा ने कप्तानी अपने मन से छोड़ी है'
हालांकि एसो. की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि 'हनुमा ने कप्तानी अपने मन से छोड़ी है किसी ने उनसे ऐसा करने के लिए नहीं रहा है' और यही नहीं जिस क्रिकेटर पर हनुमा ने आरोप लगाए हैं, उसका भी बयान सामने आया है और उसका कहना है कि 'हनुमा विहारी ने उनको सभी के सामने गाली दी थी और अभद्र व्यवहार किया था।'
कौन सच्चा और कौन झूठा?
फिलहाल मुद्दा गर्माया हुआ है, देखते हैं कि आगे चलकर ये क्या मोड़ लेता है लेकिन यहां हम आपको बताते हैं हनुमा से जुड़ी कुछ खास बातें।
लव लाइफ की वजह से भी चर्चित रहते हैं हनुमा
हनुमा विहारी का पूरा नाम गाडे हनुमा विहारी हैं। 13 अक्टूबर 1993 को जन्मे हनुमा विहारी अपनी लव लाइफ की वजह से भी खूब चर्चित रहते हैं। आपको बता दें कि क्रिकेटर की पत्नी भी बला की खूबसूरत हैं, उनका नाम प्रीतिराज गाड़े हैं और उन्होंने हनुमा से साल 2019 में लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली प्रीतिराज एक फैशन डिजाइनर हैं और साल 2011 में एक पार्टी में हनुमा से पहली बार मिली थीं, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की वजह से हुई थी।
'आंखों ही आंखों में एक दूसरे को पसंद कर लिया था'
पहली ही नजर में दोनों ने आंखों ही आंखों में एक दूसरे को पसंद कर लिया था और इसके बाद शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला और फिर दोनों गहरे दोस्त बने और एक दिन दोनों ने मन की बात एक-दूसरे से कह दी लेकिन उस वक्त हनुमा को अपने खेल पर फोकस करना था और इसी वजह से दोनों ने अपना रिश्ता छिपा कर रखा और पूरे आठ साल तक डेट करने के बाद शादी की।
प्रीति राज खुद एक मॉडल से कम नहीं हैं
प्रीति राज खुद एक मॉडल से कम नहीं हैं, उनकी और हनुमा की जोड़ी की लोग तारीफ करते थकते नहीं हैं। वो अपने लुक और स्टाइलिश की वजह से काफी चर्चित रहती हैं। वो मूल रूप से वारंगल की रहने वाली हैं। इस पावर कपल को शादी से एक बेटा भी है। एक इंटरव्यू में हनुमा ने कहा था कि 'प्रीति उनसे बेहतर उन्हें समझती हैं और काफी समझदार हैं। मैं लकी हूं कि वो मेरी लाइफ पार्टनर है, वो हर सुख-दुख में मेरा साथ देती है और मुझे कभी-कभी गाइड भी करती है।'












Click it and Unblock the Notifications