वर्ल्ड कप से पहले युवराज सिंह का बड़ा बयान, भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी को दूर करने को कहा
India's chances in 2023 World Cup: वर्ल्ड कप का आगाज होने में 100 से भी कम दिन रह गए हैं। भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। लिहाजा भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत ने आखिरी बार साल 2011 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत में वर्ळ्ड कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
मिडल ऑर्डर है समस्या: एक समय था जब भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर में युवराज सिंह, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर खेला करते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम मिडल ऑर्डर की परेशानी से गुजर रहा है। श्रेयस अय्यर ने नंबर चार पर काफी समय तक बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अधिकतर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर ही रहे हैं।

युवराज सिंह ने कही यह बात: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बसु पर एक फ्रीव्हीलिंग चैट में भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। युवराज के मुताबिक भारत का टॉप ऑर्डर ठीक है लेकिन मिडल ऑर्डर को व्यवस्थित करने की जरूरत है। स्लॉट 4 और 5 बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर ऋषभ पंत आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो उन्हें भारत के लिए भी इस पोजिशन पर खेलना चाहिए।
केएल राहुल हो सकते हैं बेहतर विकल्प: ऋषभ पंत भी चोट के कारण लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं। वर्ल्ड कप तक उनका वापस आना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में युवराज सिंह ने केएल राहुल को मौका देने की बात कही है। युवराज ने कहा कि चौथे नंबर का बल्लेबाज तेजतर्रार रन बनाने वाला नहीं हो सकता। उसे ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो दबाव झेल सके। केएल राहुल के पास हर सिचुएशन में खेलने का अनुभव है।
भारतीय टीम ने किया निराश: युवराज के मुताबिक भारत के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं, बड़े इवेंट्स में टीम उस तरह का प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पिछले दस वर्षों के उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम ने एक भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रही है। युवराज ने उम्मीद जताई कि भारत वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications