IND vs PAK: राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, इमोशन को नहीं कर पाए कंट्रोल तो आंखें हुईं नम
T20 World Cup 2022 के महामुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय गेंदबाजों की शुरुआत बेहद शानदार रही है। अर्शदीप सिंह ने अपने शुरुआती दो ओवर में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का विकेट निकाल लिया है। सोशल मीडिया पर अभी से मैच से जुड़ी तस्वीरें वायरल होना शुरू हो गई हैं। ऐसे ही एक तस्वीरो रोहित शर्मा की भी वायरल हो गई है, जब वो राष्ट्रगान के दौरान भावुक हो गए थे।

रोहित की आंखें हो गई थी नम
मैच शुरू होने से पहले जब भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए आईं तो पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद भारतीय राष्ट्रगान स्टेडियम में बजा। हर भारतीय उस वक्त राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ा हुआ था। जैसे ही राष्ट्रगान खत्म होने को आया तो रोहित शर्मा भावुक हो गए। इस दौरान रोहित ने अपने इमोशन को कंट्रोल करना चाहा, लेकिन वो ऐसा न कर पाए और उनकी आंखे नम दिखीं।
पहली बार विश्व कप में कप्तानी कर रहे हैं रोहित शर्मा
आपको बता दें कि रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला बेहद खास है, क्योंकि वो पहली बार टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान उतरे हैं। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाजों के साथ रोहित शर्मा उतरे हैं। पंत की जगह प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications