3 भारतीय बल्लेबाज जो खेल सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल जैसी पारी
अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलकर ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट जगत को दंग कर दिया। जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 100 रन के अंतर गिर गए और उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई उसे कोई भी भूल नहीं सकता है।
इस पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल के पैर में चोट थी, पीठ में दर्द था, बावजूद इसके उन्होंने मैदान छोड़ना नहीं चुना और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान के 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी तो सिर्फ 49 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिर गए और ऐसे समय में ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने के लिए आए।

एक तरफ जहां ग्लेन मैक्सवेल को एक के बाद एक जीवनदान मिल रहा था तो दूसरी तरफ विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा था और 91 रन के स्कोर पर टीम के 7 विकेट गिर गए। मैक्सवेल ने 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से दोहरा शतक लगाया और टीम को छक्का लगाकर जीत दिलाई।
मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ 202 रनों की साझेदारी की जिसमे पैट कमिंस ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 12 रनों की नाबाद पारी खेली। मैक्सवेल की इस पारी के बाद लोग भारतीय खिलाड़ियों से भी इसी तरह की पारी की उम्मीद कर रहे हैं। ऐेसे में कौन से वो तीन भारतीय बल्लेबाज हैं जो इस इस तरह की पारी खेल सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
सूर्यकुमार यादव
इसमे कोई शक नहीं है कि सूर्यकुमार यादव के पास कई तरह के शॉट हैं, वह मैदान के किसी भी कोने में छक्के लगा सकते है। इस विश्वकप में हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल रहा है। वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल पिच पर सूर्या ने 49 रों की पारी खेली, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 रनों की तेज पारी खेली थी। टी-20 में सूर्या 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं। ऐसे में अगर इसी स्ट्राइक रेट से सूर्या किसी मैच में बल्लेबाजी करते हैं तो निसंदेह ग्लेन मैकसवेल जैसी यादगार पारी खेल सकते हैं।
रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस विश्वकप में वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह हर मैच में भारतीय बल्लेबाजी की टोन सेट करते हैं और तेजी से पॉवर प्ले में रन बनाते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 122.77 का है।
रोहित इस विश्वकप में 442 रन बना चुके हैं, जिसमे एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में रोहित शर्मा भी ग्लेन मैक्सवेल जैसी पारी खेलने का माद्दा रखते हैं। रोहित के नाम कुछ दोहरे शतक भी हैं, उन्हें पता है कि पारी को कैसे तेज किया जाता है।
शुभमन गिल
युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 26 वनडे में 1449 रन अपने नाम किए हैं। जोकि किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक रन है। गिल का औसत 65 का है और उनके नाम पांच शतक और 7 अर्धशतक हैं।
गिल ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। ऐसा करने वाले वह सबसे युवा बल्लेबाज हैं। लिहाजा उनसे भी फैंस को मैक्सवेल जैसी पारी की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications