IND vs WI: टी20 सीरीज के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव, सामने आया ये बड़ा कारण

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है।

नई दिल्ली, 1 अगस्त: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा। इस बीच सीरीज में बदलाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पर अब संकट मंडरा रहा है। ऐसे में सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

कुछ प्लेयर्स के पास वीजा है

कुछ प्लेयर्स के पास वीजा है

क्रिकेट वेस्टइंडीज फ्लोरिडा में आखिरी दो टी20 मैचों की मेजबानी करने की अपनी योजना को लेकर काफी मुश्किल में है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अभी तक वीजा नहीं मिला है। मैच 6 और 7 अगस्त के लिए निर्धारित किए गए थे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, "कुछ के पास पहले से ही अमेरिका का लिए वीजा है, लेकिन कुछ को अभी तक वीजा नहीं मिला है। हम क्रिकेट वेस्टइंडीज के संपर्क में हैं और चीजों को आगे बढ़ाने के लिए अपने विदेश मंत्रालय के माध्यम से भी कोशिश कर रहे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट सीरीज का मेजबान है, ऐसे में वहमौजूदा कार्यक्रम में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र हैं।"

विकल्प तलाशे जा रहे हैं

विकल्प तलाशे जा रहे हैं

हालांकि अगर चीजें सही नहीं होती हैं तो वेस्टइंडीज क्रिकेट कैरेबियाई द्वीपों में से एक में आखिरी दो मैचों की मेजबानी करेगा। अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ICC की पहल के हिस्से के रूप में फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क मूल मेजबान थे। हालांकि वीजा खिलाड़ियों के लिए एक मुद्दा बना हुआ है, खासकर भारत से। जबकि कुछ को पहले ही अपना वीजा मिल चुका है, कई को अभी तक दोनों स्क्वॉड से नहीं मिला है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों को अमेरिका जाने से पहले वीजा दस्तावेजों के लिए त्रिनिदाद वापस जाना पड़ सकता है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने क्रिकबज को बताया, "विकल्प तलाशे जा रहे हैं।"

टी20 सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम- भारत ने 68 रन से जीता
  • दूसरा टी20: 1 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
  • तीसरा टी20: 2 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
  • चौथा टी20: 6 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से
  • पांचवां टी20: 7 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+