IND vs WI 1st Test Weather: भारत-वेस्टइंडीज मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम

India vs West Indies Weather Forecast 1st Test: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। विंडसर पार्क में होने वाले इस मैच के पहले दिन बारिश का खतरा नजर आ रहा है। ऐसे में फैंस को मायूसी झेलनी पड़ सकती है।

बारिश खराब करेगी खेल: टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। डोमिनिका चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है, जिस कारण यहां बारिश अधिकतर समय देखने को मिलती रहती है। जून से अक्टूबर तक यहां सबसे अधिक बारिश देखने को मिलती है। यहां की आबादी सिर्फ 72000 है।

India vs West Indies 1

मंडरा रहा है बारिश का खतरा: भारत-वेस्टइंडीज मैच के पहले दिन भी यहां बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मैच के पहले दिन आज बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आंधी आने की भी पूरी आशंका जताई जा रही है। एक्यूवेदर के मुताबिक पांचों दिन में से पहले दिन सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है।

डोमिनिका में मौसम: डोमिनिका में जुलाई के दौरान बारिश अधिक होती है। पांचों दिन के खेल में सबसे अधिक बारिश की संभावना खेल के आखिरी दिन यानी रविवार को बताई गई है। रविवार को यहां पूरे दिन बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन बारिश होने की संभावना लगभग ना के बराबर है। फैंस इन दोनों दिन खेल का पूरा मजा उठा सकते हैं।

जानिए किस दिन है कितनी बारिश की आशंका

12 जुलाई: 55%
13 जुलाई: 25%
14 जुलाई: 1%
15 जुलाई: 2%
16 जुलाई: 55%

वेस्टइंडीज की टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+