IND vs WI: क्या तिलक वर्मा को मिलेगा डेब्यू का मौका? मैच से पहले बोले दिग्गज, वो कहीं भी...
India Vs West Indies Tilak Varma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम में होने वाले पहले टी-20 मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस सीरीज में भारतीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी जोड़ा गया है, जिन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका: पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में तिलक वर्मा के खेलने की उम्मीद जताई है। वसीम जाफर के मुताबिक तिलक वर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो नंबर चार से लेकर नंबर सात के पोजिशन तक कहीं भी खेल सकते हैं। ऐसे में वह टीम की बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने का काम करेंगे।

आईपीएल में शानदार रहा प्रदर्शन: आईपीएल के पिछले सीजन यानी साल 2022 में तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए डेब्यू किया था। पहले सीजन में ही अपनी बल्लेबाजी से तिलक वर्मा ने क्रिकेट के दिग्गजों को खासा प्रभावित किया था। पिछले दो सीजन को मिलाकर मुंबई की ओर से खेलते हुए तिलक वर्मा ने 25 मैचों में 38.95 की औसत और 144.53 की स्ट्राइक रेट से 740 रन बनाए हैं।
वसीम जाफर ने कही यह बात: तिलक वर्मा को लेकर वसीम जाफर ने कहा कि वह भारतीय टीम में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। जाफर के मुताबिक तिलक वर्मा नंबर 4 और नंबर 7 के बीच कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह फिनिशर भी हो सकते हैं। हमने उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करते देखा है। तिलक वर्मा के पास मैच को फिनिश करने की काबिलियत है।
गेंद से भी कर सकते हैं कमाल: वसीम जाफर ने कहा कि वर्मा की गेंदबाजी भी टीम के काम आ सकती है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर तिलक वर्मा ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। भारत को ऐसे किसी खिलाड़ी की जरूरत है, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम का गेंदबाजी में भी साथ निभा सके।












Click it and Unblock the Notifications