IND vs WI: चौके से ज्यादा छक्के लगाने में माहिर हैं ये चार भारतीय बल्लेबाज, वेस्टइंडीज के खिलाफ करेंगे धमाल

India vs West Indies T20 Seires: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार यानी 3 अगस्त को पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नजर बनी रहेगी। मुंबई इंडियंस की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा को पहले मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं भारत के चार ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जो पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

ईशान किशन: ईशान किशन वनडे के बाद टी-20 में भी अपना फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। टीम से उनसे एक तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। ईशान किशन अपनी बल्लेबाजी से भारत को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम कर सकते हैं। आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने कई बार टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की है। ईशान किशन भारत के लिए भी कुछ ऐसा ही कमाल कर सकते हैं।

india Vs West Indies 1

सूर्यकुमार यादव: टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव टी-20 में अपनी एक अलग पहचान छोड़ चुके हैं। सूर्यकुमार की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स से की जाती रही है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टी-20 में चमक बिखेरने की कोशिश करेंगे। छोटे फॉर्मेट में सूर्यकुमार का बल्ला जमकर चलता है और वह विरोधी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

संजू सैमसन: तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाने के बाद संजू सैमसन ने भी अपना फॉर्म हासिल कर लिया है। ऐसे में वह वनडे सीरीज में इस फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए संजू सैमसन ने टीम के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। संजू सैमसन भारत के लिए भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

हार्दिक पंड्या: भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपना विस्फोटक अंदाज तीसरे और आखिरी वनडे मैच में दिखाया था। भारत के लिए पंड्या टी-20 सीरीज में फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दबाव की स्थिति में पंड्या बड़ी-बड़ी हिट लगाने से पीछे नहीं हटते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेलना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+