IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां देख सकेंगे लाइव, यहां जानें सभी जानकारी
India vs West Indies 2023 schedule announced: भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। जिसके लिए टीम की घोषणा जल्द हो सकती है।
India vs West Indies Live streaming: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। भारत को अब अपना अगला दौरा वेस्टइंडीज करना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस हफ्ते के आखिरी तक कर सकती है।
वेस्टइंडीज टूर पर वापसी की उम्मीद: ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय टीम की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार वापसी करने की होगी। वेस्टइंडीज दौरे पर सबसे पहले भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप शो के बाद भारतीय टेस्ट में कुछ बदलाव होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबले शाम को साढ़े सात बजे से शुरू किए जाएंगे। जबकि वनडे मुकाबलों का टाइम शाम के 7 बजे रखा गया है। इन दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला जाएगा। वहीं आखिरी में दोनों टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में एक-दूसरे से टकराएगी जो रात को 8 बजे शुरू किए जाएंगे।
ऐसे देख सकते हैं लाइव: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस दौरे का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारतीय फैंस फ्री में देख सकते हैं। वेस्टइंडीज में होने वाले मैचों का भारत में सीधा प्रसारण का अधिकार फैनकोड के पास है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायाकॉम 18 ने डिजिटल प्रसारण के लिए फैनकोड के साथ साझेदारी कर ली है। लिहाजा फैंस मैच को जियो सिनेमा एप पर भी देख सकेंगे। जबकि टीवी प्रसारण के लिए फैनकोड और डीडी स्पोर्ट्स के बीच बातचीत चल रही है।
टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से
12-16 जुलाई: पहला टेस्ट मैच, विंडसर पार्क, डोमिनिका ( 7.30 PM)
20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट मैच, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद ( 7.30 PM)
वनडे सीरीज का आगाज 27 जुलाई से
27 जुलाई: पहला ODI, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस ( 7.00 PM)
29 जुलाई: दूसरा ODI, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस( 7.00 PM)
1 अगस्त: तीसरा ODI, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद( 7.00 PM)
T20 सीरीज का आगाज 3 अगस्त से
3 अगस्त: पहला टी20 इंटरनेशनल, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद ( 8.00 PM)
6 अगस्त: दूसरा टी20 इंटरनेशनल, नेशनल स्टेडियम, गुयाना ( 8.00 PM)
8 अगस्त: तीसरा टी20 इंटरनेशनल, गुयाना नेशनल स्टेडियम ( 8.00 PM)
12 अगस्त: चौथा टी20 इंटरनेशनल, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा ( 8.00 PM)
13 अगस्त: 5वां टी20 इंटरनेशनल, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा ( 8.00 PM)












Click it and Unblock the Notifications