IND vs WI: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, टेस्ट के बाद अब वनडे में मचाएंगे धमाल

India Vs West Indies Rohit Sharma: 36 वर्षीय रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही थी। भारतीय टीम के कप्तान का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया।

वनडे पर होगी नजर: टेस्ट सीरीज में एक शतक और दो अर्धशतक लगाने के बाद अब रोहित शर्मा की नजरें वनडे सीरीज पर होगी। रोहित अपना फॉर्म टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में बनाए रखना चाहेंगे। रोहित शर्मा की कोशिश वनडे सीरीज में भारत के लिए बड़ी पारी खेलने की होगी। रोहित शर्मा वनडे में दुनिया के खतरनाक ओपनरों में गिने जाते हैं।

Rohit Sharma 1

जड़ चुके हैं तीन दोहरा शतक: रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। वनडे में रोहित शर्मा ने 243 मैचों में 9825 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस सीरीज में अगर 175 रन और बना लेते हैं तो वह अपने वनडे करियर में 10000 रन पूरे कर लेंगे।

बतौर ओपनर करेंगे बड़ा कारनमा: रोहित शर्मा के पास बतौर वनडे ओपनर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बतौर ओपनर वह 8000 रन पूरा करने से अभी 193 रन दूर हैं। रोहित शर्मा के पास इस वनडे सीरीज के दौरान इस उपलब्धि को हासिल करने का मौका होगा। रोहित ने वनडेस मुकाबलों में भारत के लिए बतौर ओपनर 156 पारियों में 7807 रन बनाए हैं। इस दौरान 28 शतक और 35 अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+