IND vs WI: भारतीय टीम के इन तीन दिग्गजों की वापसी मुश्किल! वेस्टइंडीज दौरे पर युवाओं को मिल सकता है मौका

India Vs West Indies odi Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज जाने वाली है।

India Vs West Indies odi Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टेस्ट के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। वनडे सीरीज के बाद दोनों ही देश का सामना पांच मैचों की टी-20 सीरीज में होगा। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए इस दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज बेहद अहम है।

जल्द हो सकता है टीम का ऐलान: भारतीय टीम 12 जुलाई से 13 अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी। जिसके लिए टीम का ऐलान जल्द किया जा सकता है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार झेलने के बाद भारत की नजरें दमदार वापसी करने पर होगी। लेकिन इस दौरे पर एक बार फिर टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकेंगे।

India Vs West Indies 1

बुमराह नहीं होंगे हिस्सा: लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वापसी नहीं कर सकेंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, बुमराह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए अभी तक वह पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। जसप्रीत बुमराह को मैदान पर वापसी करने में अभी और समय लगेगा।

अय्यर की वापसी मुश्किल: इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। चोट के कारण वह आईपीएल का हिस्सा भी नहीं बन सके थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि अय्यर वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उनका वापसी करना अभी मुमकिन नहीं लग रहा।

केएल राहुल भी बाहर: केएल राहुल का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी करना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है। केएल राहुल की जगह संजू सैमसन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जितेश शर्मा पर भी चयनकर्ताओं की नजरें बनी होगी। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया जाना तय माना जा रहा है।

वनडे सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+