IND vs WI 1st ODI: मोहम्मद सिराज के अलावा इन तीन गेंदबाजों पर रहेगी नजर

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। पहला मैच बारबाडोस में खेला जाएगा, जहां दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएंगी।

टेस्ट मैच से बाहर निकलने के बाद भारत और वेस्टइंडीज के पास अपनी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंतिम टीम को तलाशने और तराशने दोनों का मौका है। इस अवसर पर देखते हैं किन चार गेंदबाजों पर नजर रहेगी जो इस मुकाबले में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।

 Four bowlers to watch out for in the first ODI IND vs WI

मोहम्मद सिराज- सिराज का नाम यहां सबसे पहले है, क्योंकि वह टेस्ट सीरीज खेल कर आ रहे हैं, वेस्टइंडीज के हालातों के जानकार हैं और त्रिनिदाद में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी उन्होंने 5 विकेट लिए थे। सिराज ने पिछले 9 वनडे मैचों में 4.68 के इकोनामी रेट के साथ 20 विकेट चटकाए हैं, और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 17.80 रहा है।

कुलदीप यादव- कुलदीप वनडे नहीं खेले थे, लेकिन वनडे सीरीज में देखे जाने लायक इस खिलाड़ी ने पिछले 9 मैचों में 5.40 की इकोनमी रेट के साथ आए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 25.8 रहा है।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहले वनडे में देखने लायक होंगे ये पांच बल्लेबाज

एल्जारी जोसेफ- वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज युवाओं में यह खिलाड़ी सबसे प्रभावशाली दिखाई देता है। उन्होंने पांच वनडे मैचों में 8 विकेट, इकोनमी रेट 5.65 रहा है। ये रिकॉर्ड भले ही बहुत खतरनाक नहीं है, लेकिन जोसेफ गति के साथ काफी संभावना रहती है, और आप हर मैच में उनको उत्सुकता के साथ देख सकते हैं।

केविन सिंक्लेयन- ये युवा ऑफ स्पिनर हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए हाल ही में खेले 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं और उनका इकोनामी रेट 4.52 रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+