IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहले वनडे में देखने लायक होंगे ये पांच बल्लेबाज
IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें 27 जुलाई को पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए मुकाबला करेगी। यह मैच बार्बाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होगा। दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप 2023 से पहले ये अहम ODI सीरीज है, इसलिए यह मौका है कि वे अपने प्रदर्शन पर कुछ सुधार कर सकें।
पहले ODI में, सबसे ज्यादा फोकस पांच बल्लेबाजों पर होगा, जो कि अपनी भूमिका को निभाने के साथ मैदान पर रनों की बौछार कर सकते हैं। (Image- Cricket West Indies/PTI)

1. विराट कोहली-
विराट कोहली का ODI में कोई मुकाबला नहीं है। 274 मैचों में 12898 रन, 46 शतक, 57.62 की औसत, 93.6 का स्ट्राइक-रेट - ये सारे आंकड़े भारत के पूर्व कप्तान की महानता का प्रमाण हैं। कोहली के नाम 46 वनडे शतक हैं और वे सचिन के 49 शतकों के काफी करीब हैं। कोहली ने हालिया 10 मैचों में 60 के औसत, 117 के स्ट्राइक रेट से 540 रन नबाए हैं।
2. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा टेस्ट मैचों में शानदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने बहुत तेजी से रन बनाए। रोहित शर्मा ODI में 243 मैचों में 9825 रन, 30 शतक समेत 48.6 के औसत के साथ बल्लेबाजी कर चुके हैं। वे इस सीरीज में 10 हजार वनडे रन पूरे करने की ओर देखेंगे।
3. शुभमन गिल-
गिल ODI में भारत का नया चेहरा है, जिसने अपनी प्रतिभा और तेवर से सबको चौंका दिया है। गिल ने पिछले 9 वनडे पारियों के दौरान 117.51 का स्ट्राइक रेट, 78 का एवरेज, 624 रन बनाकर प्रतिभा का सबूत दिया है। वे टेस्ट मैचों में खास नहीं कर पाए, लेकिन अब वनडे में मौका है।
ये भी पढ़ें- IND vs WI 1st ODI: स्काई की 'मदद' से कैसे एक साथ प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं ईशान किशन और संजू सैमसन
4. शाई होप
कप्तान होप West Indies के ODI में सबसे प्रमुख बल्लेबाज है, होप ODI में 115 मैचों में 4829 रन, 15 शतक, 23 पचास, 50.3 औसत, 77 स्ट्राइक के साथ गजब ढा चुके हैं। होप ने पिछले 9 मैचों में 54 की ओसत, 99 की स्ट्राइक रेट के साथ 377 रन बनाए हैं।
5. ब्रेंडन किंग-
ये West Indies के ODI में नए बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले 9 मैचों में 93 के स्ट्राइक रेट, 48.44 के औसत के साथ 436 रन बनाए हैं। वेस्ट इंडीज के युवा बैट्समैन ब्रैंडन किंग ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications