IND vs WI: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का आखिरी मुकाबला, मैच से पहले जानिए मौसम का हाल

India vs West Indies 5th T20 Weather Forecast: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच जीतकर भारत की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी। सीरीज के पहले दो मैच में हार झेलने के बाद भारत ने दमदार वापसी की। भारत ने तीसरे और चौथे मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए अब सीरीज का पांचवां मैच करो या मरो का साबित होने वाला है।

लगातार दो जीत से हौसले बुलंद: भारतीय टीम को इस सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में जीत मिली है। लगातार दो जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे। चौथे मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के फॉर्म में आने से भारतीय टीम की बल्लेबाजी और मजबूत दिखाई पड़ रही है।

India Vs West Indies 1

जानिए मौसम का हाल: दोनों देशों के खिलाड़ी इस मैच को लेकर एक्साइटेड हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पांचवें टी-20 मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि बारिश की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम है। ह्यूमिडिटी करीब 70 प्रतिशत रह सकती है। इससे साफ है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मुकाबला पूरा 40 ओवर का देखने को मिल सकता है।

बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने चौथे टी-20 मैच में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। ऐसे में फाइनल मैच हाई स्कोरिंग का देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई पावर हिटर्स मौजूद हैं। भारत को निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल और शिम्रोन हेटमायर जैसे बल्लेबाजों से सावधान रहना होगा। एक बार फिर भारतीय टीम को अपने अनुभवी गेंदबाज कुलदीप यादव से खासी उम्मीदें होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+