WI vs IND: वर्ल्ड कप से पहले एक्सपेरिमेंट ने बढ़ाई भारत की परेशानी, तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है बैटिंग ऑर्डर

India Vs West Indies odi Series: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम के लिए अब इस वनडे सीरीज को जीतना भी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को जीतने के लिए भारत को अब तीसरे वनडे मैच को हर हाल में जीतना होगा। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो सीरीज बराबरी पर समाप्त हो जाएगी।

रोहित को लेनी होगी जिम्मेदारी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे मुकाबले में खुद ओपनिंग की जिम्मेदारी लेनी होगी। पहले मैच में वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जबकि दूसरे मैच में वह टीम से बाहर थे। रोहित शर्मा को तीसरे वनडे में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करनी होगी। वहीं नंबर तीन पर भारत के रन मशीन विराट कोहली को आना होगा।

India vs West Indies 1

ईशान किशन फॉर्म में: शुरुआती दोनों मुकाबलों में ईशान किशन ने अर्धशतक जड़कर अपने फ़ॉर्म का परिचय दिया है। ईशान किशन से तीसरे मैच में भी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ईशान किशन को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। जबकि नंबर पांच पर हार्दिक पंड्या और छठे पर सूर्यकुमार यादव अपना रोल निभा सकते हैं।

जडेजा पर रहेगी नजर: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा सातवें नंबर पर बल्ले से कमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वह गेंद से भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद कारगार साबित हो सकते हैं। बाकी के खिलाड़ियों में भारत कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकती है। भारत के लिए तीसरा मैच जीतना बेहद जरूरी है।

तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+