WI vs IND: 10 साल बाद भारत के लिए वनडे खेलने मैदान में उतरेगा ये खिलाड़ी! टीम की डूबती नैया को लगाएगा पार
India vs West Indies 3rd ODI, Jaydev Unadkat: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत को दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्माब्वे जैसी टीमों से हारने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को हराकर सभी को हैरान कर दिया है। अब भारत की कोशिश तीसरे मैच में दमदार वापसी करने की होगी।
10 साल बाद मिल सकता है मौका: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय तीसरे मैच में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस मैच में वापस आना लगभग तय है। वहीं दस साल बाद भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया जा सकता है। पहले दो मैचों में उमरान मलिक गेंद के साथ बेहद साधारण नजर आए हैं।

साल 2013 में खेला था आखिरी वनडे मैच: जयदेव उनादकट ने भारत के लिए साल 2010 में आखिरी वनडे मैच खेला था। लगभग 10 साल बाद जयदेव उनादकट एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारत के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश अपने बेस्ट खिलाड़ियों को इस मुकाबले में शामिल करने की होगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था अंतिम मैच: वेस्टइंडीज के खिलाफ ही साल 2013 में कोच्चि में जयदेव उनादकट ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। जयदेव एक बार फिर इस टीम के खिलाफ ही टीम में वापसी कर सकते हैं। मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया है, लेकिन पहले दो मैचों में वह अपने प्रदर्शन से कुछ खास असर नहीं छोड़ सके हैं।
द्रविड़ और रोहित की आलोचना: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा मुकाबला हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की जमकर आलोचना की जा रही है। भारतीय टीम ने पहले दो मुकाबलों के दौरान बैटिंग पोजिशन में कई बदलाव किए। जिससे भारतीय फैंस नाखुश नजर आए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम तीसरे मैच में किसी तरह की गलती नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications