IND vs WI: क्या दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल? मैच से पहले जानिए मौसम का हाल
India Vs West Indies Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेस्टइंडीज के लिए अहम है। पहला मुकाबला गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के लिए दूसरे मैच को जीतना बेहद जरूरी हो गया है। भारत के खिलाफ पहला मुकाबला शर्मनाक तरीके से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरे मैच में जोरदार वापसी करना चाहेगी।
जानिए किसका पलड़ा है भारी: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच अब तक कुल 140 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 71 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं वेस्टइडीज़ ने 63 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। जबकि इन दोनों देशों के बीच 4 वनडे मैच टाई पर समाप्त हुए हैं। वहीं, दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम का पलड़ा दूसरा वनडे मैच में भारी दिखाई पड़ रहा है।

बारिश बन सकती है विलेन: दूसरे मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मैच के दौरान बारिश की 50% संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो मैच के दौरान बारिश आ सकती है। ऐसे में फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता है तो इससे भारत को बड़ा नुकसान होगा। जबकि वेस्टइंडीज की टीम को ऐसा होने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।
वनडे सीरीज के लिए ऐसी है भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) शुबमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल।
वनडे सीरीज के लिए ऐसी है वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिम्रोन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।












Click it and Unblock the Notifications