IND vs WI: वनडे के बाद अब टी-20 की बारी, जानें कब-कहां देख सकेंगे लाइव मैच, ये रहा पूरा शेड्यूल

India vs West Indies 2023 t20 match full Schedule: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतने के बाद भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। वनडे से पहले भारत ने टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीता था। अब इन दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेला जाना है। वेस्टइंडीज की टीम टी-20 फॉर्मेट में काफी खतरनाक मानी जाती है और ऐसे में उनके खिलाड़ी भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

वेस्टइंडीज भारत में जोरदार टक्कर: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने की होगी। वनडे में सूर्यकुमार यादव का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन टी-20 की टीम के वह उपकप्तान हैं और इस सीरीज में उनके बल्ले से काफी रनों की उम्मीद होगी।

India vs West Indies 1

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का मजा फैंस आसानी से उठा सकते हैं। इन सभी मुकाबलों को टीवी और मोबाइल पर फ्री में लाइव देखा जा सकता है। भारत में टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी में डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड और जियो सिनेमा पर की जाएगी।

जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

पहला टी-20- 3 अगस्त- त्रिनिदाद, भारतीयसमयनुसार रात 8 बजे
दूसरा टी-20- 6 अगस्त- गयाना, भारतीयसमयनुसार रात 8 बजे
तीसरा टी-20- 8 अगस्त- गयाना, भारतीयसमयनुसार रात 8 बजे
चौथा टी-20- 12 अगस्त- फ्लोरिडा, भारतीयसमयनुसार रात 8 बजे
पांचवां टी-20- 13 अगस्त- फ्लोरिडा, भारतीयसमयनुसार रात 8 बजे

टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।

टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है वेस्टइंडीज की टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, ओबेड मैक्कॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और ओशाने थॉमस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+