IND vs WI Playing 11: मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने बताया प्लेइंग 11, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह
India Vs West Indies 1st Test Playing 11: बुधवार 12 जुलाई यानी कि आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। इस मुकबाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेगी। भारत ने इस सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है।
कप्तान रोहित ने बताया गेम प्लान: मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना गेम प्लान बताया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी अपडेट दी है। रोहित शर्मा ने कहा कि यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे और शुभमन गिल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। इससे पहले गिल बतौर ओपनर टीम के लिए खेलते रहे हैं।

रोहित और जायसवाल करेंगे ओपन: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं नंबर तीन पर शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। नंबर 4 पर विराट कोहली और पांच बार पर टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का खेलना तय माना जा रहा है। ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर इस मैच में मौका दिया जा सकता है।
जडेजा और अश्विन का खेलना पक्का: रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह इस मुकाबले में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतरेंगे। इसका मतलब साफ है कि रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी इस मुकाबले में अपना कमाल दिखाती नजर आएगी। शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को रोहित शर्मा इस मुकाबले में मौका दे सकते हैं।
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित 11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट।












Click it and Unblock the Notifications