क्या वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ आज नहीं खेलेंगे? कोच के बयान में छिपा है बड़ा संकेत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को लखनऊ में होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। एशियाई खेलों में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल तक खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में भी मौका मिलेगा या नहीं, इस पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

एशियाई खेलों में भारत ने स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए बैटिंग क्रम को लंबा करने का फैसला किया था। इसी वजह से वैभव और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर उतरे थे। वैभव ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंदों पर 38 रन बनाए थे और फाइनल में भी 15 रन की पारी खेली थी।

Vaibhav Sooryavanshi

अब चुनौती अलग है। भारतीय मैदानों की परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मददगार रहने की उम्मीद है और ऐसे में टीम प्रबंधन पिछले कॉम्बिनेशन के साथ भी उतर सकता है। इसका मतलब है कि वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है।

कोच का क्या कहना है?

मॉर्केल ने साफ किया कि अंतिम एकादश तय करने से पहले खिलाड़ियों की स्थिति भी देखी जाएगी। एशियाई खेलों के बाद टीम के कई खिलाड़ी लंबी यात्रा करके लौटे हैं। ऐसे में यात्रा की थकान और जेट लैग को ध्यान में रखते हुए कप्तान, कोच और चयनकर्ता मिलकर फैसला करेंगे।

मॉर्केल के मुताबिक वैभव को सिर्फ मैदान पर खेलने से ही नहीं, बल्कि अभ्यास के दौरान बड़े खिलाड़ियों की तैयारी देखने और उनसे सवाल पूछने से भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वह कैसे अपनी पारी शुरू करते हैं, शुरुआती गेंदों का सामना किस तरह करते हैं और परिस्थिति के हिसाब से अपनी रणनीति कैसे बनाते हैं। इन चीजों को देखना भी एक युवा खिलाड़ी की सीख का हिस्सा है।

दूसरी सीरीज में ही बेस्ट प्लेयर थे वैभव

वैभव ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह अब तक आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। अब लखनऊ में सवाल यह है कि वैभव को एक और मौका मिलेगा या वह बाहर बैठकर अगली बारी का इंतजार करेंगे। भारत की सरजमीं पर अब तक उनको इंटरनेशनल गेम का मौका नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+