ODI क्रिकेट में बहुत आगे निकला भारत, शिखर धवन ने 36 पार की उम्र में किया एक नया कमाल

त्रिनिदाद, 22 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने अच्छी शुरुआत की लेकिन ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों से मिली नींव निचले क्रम के बल्लेबाजों ने एक बड़ी इमारत खड़ी करने में विफलता हासिल की। क्योंकि भारतीय टीम शिखर धवन, शुबमन गिल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर शुरू के 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन बाद के 15 ओवरों में विंडीज गेंदबाज ने वापसी की और 5 विकेट के नुकसान पर केवल 83 रन ही बनाने दिए।

भारत 308 रन बनाने में कामयाब रहा

भारत 308 रन बनाने में कामयाब रहा

इसके बावजूद भारत 308 रन बनाने में कामयाब रहा है। शिखर धवन इस दौरान 3 रनों से अपना 18वां ओडीआई शतक मिस कर दिया और उन्होंने 99 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गिल ने 64 और श्रेयस अय्यर ने 54 रनों का योगदान दिया और भारत को 300 पार कराने में एक अच्छी भूमिका अदा की।

सबसे ज्यादा बार 300 प्लस रन बनाने वाली टीम

सबसे ज्यादा बार 300 प्लस रन बनाने वाली टीम

भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 300 प्लस रन बनाने वाली टीम है और आपको हैरानी हो सकती है कि टीम इंडिया ने नंबर वन पर रहते हुए बाकी टीमों को अच्छे खासे मार्जिन से पीछे छोड़ रखा है।

यह भारत का 121वां वन डे इंटरनेशनल 300+ स्कोर था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। इन्होंने 113 बार ऐसा किया है। दक्षिण अफ्रीका का नंबर तीसरा है जिन्होंने 87 बार ऐसा किया है, पाकिस्तान की टीम 86 बार ऐसा कर चुकी है और इंग्लैंड ने 84 बार किया है।

 शिखर धवन ने 36 पार की उम्र में किया एक नया कमाल

शिखर धवन ने 36 पार की उम्र में किया एक नया कमाल

शिखर धवन इस मुकाबले में कप्तानी भी कर रहे हैं। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र भारतीय बन गए हैं जो टी20 और वनडे दोनों में नर्वस नाइंटी पर आउट हुए हैं।

शिखर धवन एक अच्छे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज है जिन्होंने 150 पारियां खेलने के बाद 6422 रन बना रखे हैं। उनसे आगे विराट कोहली और हाशिम अमला ही हैं। भारतीय टीम पिछले 6 महीनों से अपनी कप्तानी में काफी फेरबदल कर रही है जिसके चलते अजीबोगरीब और अनोखे रिकॉर्ड देखने को मिल रहे हैं।

मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा

मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा

शिखर धवन ऐसे ही वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। शिखर धवन ने यह कारनामा 36 साल 229 दिन की उम्र में किया। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 36 साल और 120 दिन में यह काम किया था।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ऐसी रही- शिखर धवन (c), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (wk), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+