IND vs USA Live Streaming: भारत-अमेरिका के बीच वर्ल्ड कप की जंग आज, बिना पैसे खर्च किए ऐसे देखें LIVE मैच
IND vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है और आज पूरी दुनिया की नजरें मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम पर टिकी हैं। मेजबान और गत विजेता भारत अपने पहले मुकाबले में अमेरिका (USA) के खिलाफ उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एक तरफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली 'युवा' टीम इंडिया है, जो रोहित-कोहली के युग के बाद नए टाइटल को बेताब है, तो दूसरी तरफ उभरती हुई अमेरिकी टीम है, जिसमें कई भारतीय मूल के खिलाड़ी टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट फैंस के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। फैंस के पास इस मैच को देखने के लिए कई विकल्प होंगे, इनमें फ्री मुकाबला देखने का ऑप्शन भी होगा।

IND vs USA Live Streaming: फ्री मैच कैसे देखें
अगर आप टीवी पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मैच देखना चाहते हैं, तो आपके पास डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) का विकल्प मौजूद है। सरकारी ब्रॉडकास्टर डीडी स्पोर्ट्स (चैनल नंबर 79) पर भारत के सभी मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल का सीधा प्रसारण बिल्कुल फ्री किया जाएगा। यह सुविधा केवल 'डीडी फ्री डिश' और 'टेरेस्ट्रियल नेटवर्क' वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
IND vs USA Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर लाइव
टीवी पर मुकाबला देखने वाले दर्शकों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। यह आईसीसी का आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर है। इसके अलावा मोबाइल पर मैच देखने के लिए जियो-हॉटस्टार एप्लीकेशन डाउनलोड होना चाहिए, वहां मुकाबला देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
कैसा रहेगा आज मुंबई का मौसम?
मुंबई में आज बारिश का कोई खतरा नहीं है। तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा। हालांकि, समुद्र के किनारे होने के कारण उमस काफी अधिक रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को पसीना ज्यादा आएगा, लेकिन फैंस के लिए पूरे 40 ओवर का रोमांच पक्का है। टीम इंडिया से एक बड़े स्कोर की उम्मीद फैंस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications