Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs यूएसए

IND vs UAS: न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने धमाका कर दिया। अर्शदीप ने खतरनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन कर यूएसए को कम स्कोर में रोकने में मदद की।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल लिया और यह सही साबित हुआ। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने यूएस के ओपनर शयन जहाँगीर को बिना खाता खोले वापस भेज दिया। इसके बाद एंड्रीक गौस को भी अर्शदीप ने 2 रन पर चलता किया।

india vs usa

मामला यहीं नहीं थमा और आरोन जोन्स भी आउट हो गए। उनको हार्दिक पांड्या ने सिराज के हाथों कैच कराते हुए 11 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। इस बार बारी दूसरे ओपनर बल्लेबाज स्टीवन टेलर की थी। वह क्रीज पर टिके हुए थे लेकिन अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चौका जड़कर मुकाबला टाई कराने वाले नितीश कुमार ने इस बार भी इंटेंट दिखाया और कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 23 गेंद में 27 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। सिराज ने बाउंड्री लाइन पर उन्होंने धाकड़ कैच पकड़ा।

इसके बाद कोरी एंडरसन को पांड्या और हरप्रीत को अर्शदीप ने आउट कर दिया। हरमीत ने एक छक्का जड़कर 10 रनों पर आउट हो गए। अंतिम गेंद पर जसदीप रन आउट हो गए और यूएस का स्कोर 8 विकेट पर 110 रनों तक पहुंचा। अर्शदीप ने 9 रन देकर 4 विकेट झटके। पांड्या को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए। रोहित ने 3 और पन्त ने 18 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया और टिककर बैटिंग की। उनका साथ शिवम दुबे ने निभाया।

सूर्या ने फिफ्टी जमाई और नाबाद 50 रन जड़े। शिवम दुबे ने भी नाबाद 31 रनों की पारी खेली। इस तरह भारत ने 10 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने इस जीत के साथ सुपर आठ में जगह बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+