IND vs SL: श्रीलंका के साथ राजकोट में होगी फाइनल जंग, क्या भारतीय टीम में होंगे बड़े बदलाव!
India vs Sri Lanka, 3rd T20: भारत और श्रीलंका दोनों की कोशिश तीसरे टी-20 मैच जीतने की होगी। तीसरे मुकाबले को जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेगी।

India vs Sri Lanka, 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाना है। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। दूसरे टी-20 मैच को श्रीलंका ने 16 रनों से अपने नाम किया। 207 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में सिर्फ 190 रन ही बना सकी थी। अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव के अलावा किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से रन नहीं निकले।

भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज इस सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। शुभमन गिल को इस सीरीज में टी-20 करियर में डेब्यू करने का मौका मिला। लेकिन गिल पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे। लंबे समय से मौके का इंतजार करने वाले राहुल त्रिपाठी भी अपने पहले मैच में निराश किया। वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या भी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। भारत को अगर तीसरा मुकाबला जीतना है तो इन बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे।

टीम में बदलाव की उम्मीद कम
भारत तीसरे मैच में बिना बदलाव के उतर सकती है। कोच राहुल द्रविड़ को ज्यादा बदलाव करना पसंद नहीं है। ऐसे में शुभमन गिल को तीसरे मैच में एक और मौका दिया जा सकता है। वहीं राहुल त्रिपाठी भी इस मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह पर टीम भरोसा दिखा सकती है। अर्शदीप सिंह के लिए दूसरा मुकाबला बेहद खराब रहा था, लेकिन वह वापसी कर सकते हैं।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications