IND vs SL: पंड्या की इस हरकत पर फूटा कोहली का गुस्सा, लाइव मैच में दिखाई आंख और फिर...

Virat Kohli angry on Hardik Pandya: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। कोहली ने अपने बल्ले से मैदान पर जौहर दिखाया।

India vs Sri Lanka

Virat Kohli angry on Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में करियर का 45वां शतक जड़ा। साल 2023 की शुरुआत विराट कोहली के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकती थी। कोहली ने मैदान के चारों तरफ मन माने अंदाज में शॉट्स लगाया और अपनी हुनर का परिचय दिया।

कोहली ने जड़े लगातार दो शतक

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर का एक और शतक जड़ दिया। कोहली का वनडे मुकाबलों में यह लगातार दूसरा शतक रहा। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में विराट कोहली ने आखिरी बार शतक लगाया था। बांग्लादेश के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ कोहली के बल्ले से यह शतक निकला है।

पंड्या पर फूटा गुस्सा

विराट कोहली के 113 रनों की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 373 रन बनाने का काम किया। अपने शतक लगाने से पहले कोहली ने मैदान पर हार्दिक पंड्या पर अपना गुस्सा भी निकाला। दरअसल, कसून रजिथा की गेंद पर विराट ने शॉट खेला और दो रनों के लिए तेजी से दौड़ लगाई। गेंद काफी दूर थी और दूसरे रन के लिए कोहली आधी पिच तक आ गए थे। लेकिन पंड्या ने विराट को आधी पिच से वापस लौटा दिया।

हार्दिक की हरकत से निराश कोहली

हार्दिक पंड्या की यह हरकत देखकर विराट कोहली गुस्से से लाल हो गए। आधी पिच से वापस आने के बाद कोहली ने गुस्से से हार्दिक पंड्या की तरफ देखा। पंड्या इससे पहले भी कई बार इस तरह की हरकत मैदान पर कर चुके हैं। अंतिम के ओवरों में पंड्या की कोशिश अधिक से अधिक स्ट्राइक अपने पास रखने की होती है। ऐसे में पहले भी कई बार पंड्या दूसरे बल्लेबाजों के साथ मैदान पर ऐसा करते पाए जा चुके हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+