Ind vs SL: थैंक्यू इंडिया, मैंने अपनी जिंदगी में...., 86 साल के बुजुर्ग ने भारत की जीत को बताया खास
India vs Sri Lanka Highlights: लगातार सात मैच जीत कर भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका को 302 रनों से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम ने दमदार तरीके से सेमीफाइनल में एंट्री ली। टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने पहले बल्लेबाज गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट खोकर 357 रन बनाने में कामयाब रही। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम महज 55 रनों पर सिमट गई।
भारत को मिली दमदार जीत: लगातार दूसरी बार भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एक तरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया था। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज में बेबस नजर आए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक पांच विकेट लेने का कारनामा किया। मोहम्मद शमी ने अब तक वर्ल्ड कप में सिर्फ तीन मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने14 विकेट झटके।

गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा: मोहम्मद शमी के अलावा मोहम्मद सिराज ने भी गेंद से जलवा बिखेरने का काम किया। मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले में तीन विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा के हिस्से में एक-एक विकेट आया। भारतीय टीम ने 302 रनों से जीत हासिल कर विरोधी टीमों को भी सावधान करने का काम किया है।
86 साल के बुजुर्ग की तस्वीर वायरल: भारत की जीत से फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस जीत पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम को इस जीत के लिए बधाई भी दे रहे हैं। 86 साल के बुजुर्ग की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह बुजुर्ग भारतीय टीम को इस धमाकेदार जीत के लिए थैंक यू कहता हुआ दिखाई दे रहा है। एक पोस्टर में बुजुर्ग ने लिखा कि अपनी जिंदगी में पहली बार वर्ल्ड कप मुकाबले देखने के लिए स्टेडियम आया था और ऐसा एहसास टीम के खिलाड़ियों से मिला कि वह जिंदगी भर याद रहेगा।
साउथ अफ्रीका से होगा सामना: भारत को अपना अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेलना है। भारतीय टीम सात मैचों में साथ जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर आ गई है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है। भारत और साउथ अफ्रीका में टॉप पर बने रहने की लड़ाई होगी। भारतीय टीम अभी तक वर्ल्ड कप में विजय रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को कौन सी टीम बाजी मारती है।












Click it and Unblock the Notifications