Ind vs SL: सिराज-शमी की खतरनाक बॉलिंग देख अख्तर कंफ्यूज, कहा- मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा....

India vs Sri Lanka Mohammed Siraj: एशिया कप के फाइनल में 50 के स्कोर पर ऑल आउट होने वाली श्रीलंका की टीम एक बार फिर बेबस नजर आई। भारत के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने नई गेंद के साथ कहर बरपाने का काम किया। वहीं मोहम्मद शमी ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा।

अख्तर ने किया ट्वीट: 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खऱाब रही। श्रीलंका की टीम ने महज तीन रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिया। भारतीय टीम की खतरनाक गेंदबाजी की चर्चाएं अभी हर तरफ हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। भारतीय तेज गेंदबाज वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।

shoaib akhtar

फैंस ने दिया रिएक्शन: शोएब अख्तर ने श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती ओवर्स देखने के बाद शोएब अख्तर ने ट्वीट किया। अख्तर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारतीय टीम ने तीन रन पर ही चार विकेट झटक लिए थे। जिसके बाद शोएब अख्तर ने ट्वीट किया था कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि यहां विकेट का कॉलम कौन सा है और रन का कौन सा..। सोशल मीडिया पर शोएब अख्तर के ट्वीट पर फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शमी के आने से टीम मजबूत: मोहम्मद शमी के आने से भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी और मजबूत दिखाई पड़ती है। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। इन तीनों के दमदार प्रदर्शन की को देखकर हर कोई हैरान है। भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी जीत हासिल करने का काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+