India vs Sri Lanka: मानव सुथार ने कहर बरपाते हुए झटके 10 विकेट, गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत
India vs Sri Lanka Scorecard: गॉल टेस्ट के पांचवें दिन के पहले सेशन में श्रीलंकाई टीम ने भारत के नाक में दम करने का काम किया है। अंतिम दिन क्रीज पर आने के बाद धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने मिलकर धाकड़ बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को विकेट के लिए तरसा दिया। बाद में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली।
दोनों प्लेयर्स ने आज 84/4 के स्कोर से आगे खेलते हुए नियमित अंतराल पर रन बनाए और भारत को दबाव में रखने का प्रयास किया। हालांकि इन दोनों का डिफेंस भी काफी अच्छा रहा है, रन का मौका मिलने पर गेंद को बाउंड्री पार पहुँचाने का काम किया। खास बात यह रही कि डी सिल्वा और सोनल दोनों ने फिफ्टी जमा डाली, हालांकि लंच से पहले डी सिल्वा 59 के स्कोर पर आउट हो गए।

टीम इंडिया के गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने चौथे दिन के गेम में एक बड़ी गलती कर दी थी, जिसके कारण स्थिति यहाँ तक आ गई है। जडेजा ने नो बॉल डाली थी, इस पर धनंजय डी सिल्वा का विकेट मिलने वाला था। नो बॉल की वजह से बल्लेबाज बच गया और पांचवें दिन फिफ्टी जमा डाली। सोनल एक छोर पर खड़े रहे और 84 रन बनाकर आउट हो गए। लंच के बाद श्रीलंकाई पारी 206 पर सिमट गई और टीम इंडिया ने 165 रनों से जीत दर्ज कर ली।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के हीरो मानव सुथार रहे, उन्होंने पारी में 6 विकेट अपने नाम करते हुए श्रीलंकाई टीम के कमर तोड़ने का काम किया। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किये, इस तरह दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 10 विकेट झटके।
श्रीलंका को टीम इंडिया ने 372 रनों का लक्ष्य दिया था, दूसरी पारी में स्पिन पिच पर खेल पाना मुश्किल काम था लेकिन पहले सेशन में दो घंटे श्रीलंका ने अच्छी बैटिंग की। दूसरी पारी में मानव सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए।


Click it and Unblock the Notifications
