IND vs SL: धमाकेदार जीत के बाद 'हिटमैन' ने कही दिल की बात, टीम के खिलाड़ियों से मांगा साथ
Rohit Sharma statement: भारत की शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में टीम के खिलाड़ियों को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया।

Rohit Sharma statement: श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रन से हराकर भारत ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाया था। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 108 रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। अपनी बल्लेबाजी से शनाका ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी दिल जीत लिया।

रोहित शर्मा ने कही यह बात
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। जिसके बाद विराट कोहली ने शतक जड़कर भारत के स्कोर को मजबूत करने का काम किया। 67 रनों से मिली इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी जाहिर की। रोहित ने कहा कि सभी बल्लेबाजों ने मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। यह एक ऐसा मैच था जिसमें सभी बल्लेबाजों ने अपने बल्लों से अहम योगदान दिया।

गेंदबाजी कर सकते थे और बेहतर
बल्लेबाजों की तारीफ करने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम गेंदबाजी में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। लेकिन मैं ज्यादा क्रिटिकल नहीं होना चाहता, क्योंकि दूसरी पारी में दूधिया रोशनी में गेंदबाजी करना आसान नहीं था। ओस आने के बाद गेंदबाजी करने में बॉलर को और परेशानी झेलनी पड़ती है। हमारे सभी ग्यारह खिलाड़ियों ने मैदान पर अच्छा काम किया, लेकिन हमें और बेहतर करने की जरूरत है।

श्रीलंकाई कप्तान की तारीफ में कही यह बात
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका की तारीफ की। दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए सबसे अधिक नाबाद 88 रन बनाए। रोहित ने कहा कि शनाका ने कमाल की बल्लेबाजी की। 98 के स्कोर पर शमी ने उन्हें मांकडिंग आउट किया। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना सही था। अगर कोई बल्लेबाज 98 के स्कोर पर है तो उसके साथ इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी, हम उसे इस तरह आउट नहीं कर सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications