IND vs SL: मोहाली टेस्ट में रोहित के नाम हुआ कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-गांगुली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट प्रारूप की कप्तानी की शुरुआत भी की है। रोहित शर्मा ने 34 साल 307 दिन की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली और इस प्रारूप में टीम का नेतृत्व करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गये। रोहित शर्मा को टेस्ट प्रारूप की कमान संभालने का मौका तब मिला जब साउथ अफ्रीका दौरे पर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 33 साल की उम्र में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले 35वें कप्तान बन गये।

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

मोहाली के मैदान पर खेले गये इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका के खिलाफ खेले गये इस मैच में महज 3 दिन के अंदर ही जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम की इस जीत में कई खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया जिसके चलते उनके नाम कई दिग्गज रिकॉर्ड भी बन गये। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इस मैच में 222 रन और एक पारी से हराने का काम किया।

और पढ़ें: BCCI ने किया TATA IPL 2022 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और किससे खेले जायेंगे मैच

67 साल बाद रोहित ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने

67 साल बाद रोहित ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने

इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी के डेब्यू मैच में एक पारी और रनों से जीत हासिल करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गये हैं। भारत के लिये 67 साल बाद यह कारनामा करने वाले रोहित शर्मा दूसरे कप्तान बने हैं। रोहित शर्मा से पहले यह कारनामा पॉली उमरिगर ने किया था, जिन्होंने दिसंबर 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेली गई टेस्ट सीरीज में अपनी कप्तानी का डेब्यू किया था। उमरिगर ने मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले गये इस मैच में एक पारी और 27 रनों से जीत हासिल की थी और यह कारनामा करने वाले पहले कप्तान बने थे। 1955 के बाद भारतीय टेस्ट टीम के लिये धोनी, गांगुली, सुनील गावस्कर जैसे कई दिग्गजों ने टीम की कमान संभालने का काम किया है लेकिन कोई भी इस कारनामे को दोहरा नहीं पाया था। उमरिगर ने भारतीय टीम के लिये 8 मैचों में कप्तानी की थी।

भारत ने तोड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

भारत ने तोड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम ने रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह विशाल जीत हासिल की। मैच के पहले दो दिन इन दिग्गजों ने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम का दबदबा बरकरार रखा तो वहीं पर मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी में एकतरफा प्रदर्शन कर श्रीलंका की टीम को 2 बार ऑलआउट कर दिया। मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने 16 विकेट हासिल किये, जो कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने का दूसरा मामला है। साल 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की टीम ने पहली बार एक दिन में 16 विकेट गंवाये थे। वहीं 1994 में भी श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ एक दिन में 15 विकेट गंवाने का शर्मनाक काम कर चुकी है।

श्रीलंका के खिलाफ हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत

श्रीलंका के खिलाफ हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत

वहीं पारी के हिसाब से श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिये यह टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हार है, जबकि भारत के खिलाफ उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। पारी और रन के मामले में श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम है जो उसने 2017 में नागपुर के मैदान पर हासिल किया था। इस मैच में भारतीय टीम ने एक पारी और 239 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं दूसरी बड़ी जीत का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है जिसने 2001 में केपटाउन के मैदान पर 229 रन और एक पारी से जीत हासिल की थी। साउथ अफ्रीका की टीम ने 1993 में कोलंबो के मैदान पर एक पारी और 208 रनों से जीत हासिल कर सबसे बड़ी जीत का चौथा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+