IND vs SL: रोहित-कोहली ने खड़ा किया रनों का पहाड़, गंभीर ने बताई श्रीलंका की सबसे बड़ी गलती

Gautam Gambhir angry on Sri Lankan Bowler: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से रनों का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है। श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir angry on Sri Lankan Bowler: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे अधिक 87 गेंदों में 113 रनों की पारी खेलने का काम किया। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बल्ले से भी रन निकले। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पहले वनडे मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की।

फ्लॉप रहे श्रीलंकाई गेंदबाज

फ्लॉप रहे श्रीलंकाई गेंदबाज

गौतम गंभीर ने सीरीज के पहले वनडे मैच में श्रीलंका के गेंदबाजी की कड़ी आलोचना की है। इस मुकाबले में गेंदबाजों का अप्रोच जिस तरीके का रहा गंभीर ने उस पर सवाल खड़े किए हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय सलामी जोड़ी ने 143 रनों की बड़ी साझेदारी बना ली। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गंभीर ने कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया।

गेंदबाजों ने नहीं की विकेट लेने की कोशिश

गेंदबाजों ने नहीं की विकेट लेने की कोशिश

गंभीर के मुताबिक शुरुआती ओवर से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों ने काफी साधारण गेंदबाज की। दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने विकट लेने की कोशिश नहीं की, जिस कारण भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी के साथ रन बनाने में सफलता हासिल की और बोर्ड पर विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। भारत को शुरुआत इतनी दमदार मिल गई, जिसके गेंदबाजों के लिए वापसी करना काफी मुश्किल हो गया।

कोहली के शतक पर जताई खुशी

कोहली के शतक पर जताई खुशी

गंभीर ने पहली पारी के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि रोहित और शुभमन के लिए आज रन बनाना जरूरी था। इन दोनों बल्लेबाजों के इस काम को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने आसान किया। गंभीर ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई, इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के शतक के लिए उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कोहली को कुछ जीवनदान जरूर मिले, लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स का चयन किया। बता दें कि इस मैच में कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां शतक पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+