IND vs SL: क्या पहली बार भारतीय पेसर्स ने 10 विकेट लिए हैं? जानिए पहले कभी ऐसा हुआ या नहीं
India vs Sri Lanka, Final: भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम महज 50 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत को फाइनल मैच जीतने के लिए महज 51 रनों का टारगेट दिया गया। श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का सबसे लो स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जिसका हिसाब इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पूरा कर लिया।
क्या पहली बार पेसर्स ने लिए 10 विकेट: श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट हासिल किया। भारत की तरफ से सबसे अधिक 6 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। इसके अलावा तीन विकेट हार्दिक पंड्या ने अपने नाम किया। वहीं एक विकेट जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पावरप्ले का बेस्ट प्रदर्शन गेंद के साथ किया।

ढाका में किया था ढेर: इससे पहले साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने 10 विकेट हासिल किए थे। बांग्लादेश के खिलाफ स्टुअर्ट बिन्नी ने 4 रन देकर 6 विकेट और मोहित शर्मा ने 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। भारत ने इस मैच में सिर्फ 105 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 58 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। भारत ने इस मैच को 47 रन से जीत लिया था।
श्रीलंका के खिलाफ भी किया था कमाल: साल 2003 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट अपने नाम किया था। जवागल श्रीनाथ ने इस मैच में 35 रन देकर 4 विकेट, आशीष नेहरा 35 रन देकर 4 विकेट और जहीर खान ने 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। भारत ने इस मैच में 293 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी पारी 183 रनों पर ढेर हो गई थी। इससे पहले साल 1983 में दो बार और 1997 में एक बार भारतीय तेज गेंदबाजों ने पूरे 10 विकेट झटके थे।












Click it and Unblock the Notifications