Asia Cup Final: एशिया कप में बड़ी उपलब्धियों के करीब रोहित शर्मा, 32 रन बनाते ही सचिन को छोड़ देंगे पीछे

Asia Cup 2023 Final, IND vs SL: एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत आज 8वें खिताब की तलाश में श्रीलंका से भिड़ेगा। वहीं श्रीलंका अपनी चैंपियनशिप का बचाव करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगा। टीम इंडिया एशिया कप में सभी फॉर्मेट में 10वां फाइनल खेलेगा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा की नजर ट्रॉफी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर रहेगी।

महत्वपूर्ण उपलब्धियों और रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा की नजर
एशिया कप के फाइनल में भारत ने सात बार श्रीलंका का सामना किया है, जिनमें से भारत ने चार बार जीत हासिल की है। भारत बनाम श्रीलंका की तीन हार में से दो श्रीलंका में मिली हैं। वहीं श्रीलंका सभी फॉर्मेट में अपना 12वां एशिया कप फाइनल खेलेगा। सभी की निगाहें भारत के कप्तान रोहित शर्मा पर होंगी, जिनकी नजर मैच में महत्वपूर्ण उपलब्धियों और रिकॉर्ड पर होगी।

IND vs SL

रोहित शर्मा बन जाएंगे ऐसा करने वाले 9वें भारतीय
रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 फाइनल में अपना 250वां वनडे मैच खेलेंगे। रोहित शर्मा 250 वनडे मैच खेलने वाले 9वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोहित शर्मा वनडे में दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार रोहित शर्मा की बतौर कप्तान एशिया कप (वनडे) में पहली हार थी।

32 रन बनाते ही सचिन को छोड़ देंगे पीछे
इसके अलावा रोहित शर्मा (939 रन) की नजर एशिया कप (वनडे) में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने पर रहेगी, क्योंकि वह ऐसा करने से 61 रन दूर हैं। साथ ही वह एशिया कप (वनडे) में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से 33 रन दूर हैं। वनडे में सचिन तेंदुलकर 971 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

बन सकते हैं दो बार एशिया कप ट्रॉफी उठाने वाले तीसरे कप्तान
रोहित शर्मा सभी फॉर्मेट में दो बार एशिया कप ट्रॉफी उठाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन सकते हैं। उनसे पहले एमएस धोनी (2012 और 2016) और मोहम्मद अज़हरुद्दीन (1991 और 1995) ने कप्तान के रूप में दो बार एशिया कप जीता था।

रोहित शर्मा वनडे में बतौर ओपनर श्रीलंका पर हावी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 100+ के स्ट्राइक रेट के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में 1000+ रन बनाए हैं। इसके अलावा उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन श्रीलंका के खिलाफ है जो वनडे में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+