IND vs SL: मैं हैरान हूं भारत का स्टार खिलाड़ी इस T20 सीरीज में खेल रहा है- नेहरा हुए सरप्राइज

नई दिल्ली, 25 फरवरी: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है जिसका पहला मुकाबला टीम इंडिया जीत चुकी है। इस सीरीज में भारतीय टीम विराट कोहली और ऋषभ पंत के बगैर खेलने उतरी है। हालांकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है और दोनों ने पहला मैच खेला था। बुमराह को आराम दिया गया था तो वहीं जडेजा को चोट लगी थी। भारत ने पहला टी20 मुकाबला 62 रनों से जीत लिया है। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में बुमराह को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

आशीष नेहरा इस बात से हैरान हैं कि..

आशीष नेहरा इस बात से हैरान हैं कि..

हालांकि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस बात से हैरान हैं कि बुमराह को टी20 सीरीज में क्यों ले लिया गया है।

नेहरा ने क्रिकबज पर एक बातचीत के दौरान कहा, "मैं बहुत हैरान हूं कि बुमराह इन तीन टी 20 में खेल रहे हैं। हर खिलाड़ी खेलना चाहता है, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन हमारे पास टी 20 श्रृंखला के बाद दो टेस्ट हैं। आने वाले और मैच हैं। हमारे पास और विकल्प हैं और अन्य खिलाड़ियों को खेल के समय की जरूरत है , साथ ही उनको आत्मविश्वास की भी जरूरत है।"

बुमराह के खेलने से प्लान खराब हो रहा है-

बुमराह के खेलने से प्लान खराब हो रहा है-

नेहरा ने यह भी कहा कि बुमराह को शामिल करने से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों के लिए सीमित अवसर मिलेंगे, जो अपनी फॉर्म को खोजने की कोशिश कर रहे हैं, और जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।

नेहरा ने कहा, "हमने भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों के बारे में बात की है। आप मोहम्मद सिराज को अधिक खेल का समय दे सकते हैं। आवेश खान ने भी अब तक सिर्फ एक मैच खेला है। बुमराह जैसे ही वापस आएंगे, इनमें से एक खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा। इसलिए मैं मैं हैरान हूं कि वह (बुमराह) यहां खेल रहे है।"

बुमराह ने 19 रन देकर 3 ओवर फेंके

बुमराह ने 19 रन देकर 3 ओवर फेंके

बुमराह ने गुरुवार को 19 रन देकर 3 ओवर फेंके हैं। भारत की आरामदायक जीत में ईशान किशन की 89 रनों की तूफानी पारी और श्रेयस अय्यर की 57 रनों की तेजतर्रार पारी अहम साबित हुई। 199 का बचाव करते हुए, भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पारी को शुरू से ही बांध कर रखा। भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में ही दो विकेट लिया, जबकि ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और रवींद्र जडेजा ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए।

भारत ने श्रीलंका को छह विकेट पर 137 रनों पर रोक दिया और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+