IND vs SL Dream XI: भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 की धांसू ड्रीम 11, रातोंरात करोड़ों कमाने का मौका
IND vs SL 3rd T20 Dream XI: श्रीलंका को टी20 सीरीज के तीन मैचों में से दो में पराजित कर भारतीय टीम ने विजयी बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के पास अब क्लीन स्वीप करने का काफी अच्छा मौका है। भारतीय टीम तीसरा मुकाबला जीतकर श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ़ करने का प्रयास करेगी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार क्लीन स्वीप कर सकती है। दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम के पास प्रतिष्ठा बचाने का यह अंतिम मौका है। मेजबान टीम का प्रयास यही रहेगा कि भारतीय टीम को किसी भी तरह अंतिम टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करने से रोकना है।

श्रीलंका के लिए अब तक पथुम निसंका ने प्रभावित करने वाला काम किया है। पहले मैच में उनके बल्ले से धाकड़ बैटिंग देखने को मिली थी। भारतीय टीम के लगभग सभी बल्लेबाज लय में दिखाई दे रहे हैं और यह मंगलवार को होने वाला मुकाबला श्रीलंका के लिए आसान नहीं है।
जहाँ तक पिच की बात है, तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होगा। इस वजह से टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लेना उचित होगा। अब मौसम की बात करें, तो यहाँ थोड़ी परेशानी वाली बात है। पल्लेकेले में बारिश होने की संभावना है।
भारत vs श्रीलंका तीसरा टी20 ड्रीम 11 (IND vs SL 3rd T20 Dream XI)
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, ऋषभ पंत, कुसल परेरा
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल, पथुम निसांका
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, वानिंदु हसरंगा
गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, मथीशा पथिराना
कप्तान: यशस्वी जायसवाल
उपकप्तान: सूर्यकुमार यादव
श्रीलंकाई टीम
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, डुनिथ वेललागे, चामिंडु विक्रमसिंघे , दिलशान मदुशंका
भारतीय टीम
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शुभमन गिल












Click it and Unblock the Notifications