IND vs SL: तीसरे वनडे में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? बाद में फील्डिंग करने वाली टीम को परेशान करेगी ओस
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे के दौरान तिरुवनंतपुरम में बारिश का खतरा तो कम रहेगा, लेकिन ह्यूमिडिटी और फिर ओस खिलाड़ियों की मुश्किल बढ़ा सकती है। सीरीज में भारत 2-0 से आगे है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे है और रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर क्लीन स्विप पर है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि इस मैच में ओस खिलाड़ियों को परेशान कर सकती बाकि बारिश का खतरा कम ही है।
ओस करेगी खिलाड़ियों को परेशान
Accuweather के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में आज 55 प्रतिशत ह्यूमिडिटी (आर्द्रता) रहेगी, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को हल्की सी उमस महसूस हो सकती है। हालांकि बारिश का खतरा कम है। मौसम विभाग का कहना है कि खेल के दौरान 31 प्रतिशत क्लाउड कवर रहेगा। डेढ़ बजे से शुरू होने वाला मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो ओस खिलाड़ियों को परेशान करेगी। ओस के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ओस की वजह से बाद में फील्डिंग करने वाली टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
आपको बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज के दो मुकाबले जीत लिए हैं। पहला वनडे जो कि गुवाहाटी में खेला गया था, उसे भारत ने 67 रन से जीता था। वहीं दूसरा वनडे ईडन गार्डन में खेला गया था, जहां भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कई बड़े बदलाव कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ईशान और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
कौन जाएगा बाहर?
बता दें कि टीम में ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज के रूप में और सूर्यकुमार यादव को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में टीम में चुना गया है, लेकिन अभी सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल वो भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी को बाहर बिठाकर ईशान और सूर्यकुमार को मौका दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications