IND vs SL: धर्मशाला T20 में बारिश देने वाली है खलल, क्या पूरा हो पायेगा मैच, कैसी है पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी तो वहीं पर श्रीलंका की टीम को वापसी करने के लिये हर हाल में जीत की दरकार है। धर्मशाला के मैदान पर साल 2016 के टी20 विश्वकप के बाद पहली बार मैच खेला जाना है तो वहीं पर भारतीय टीम 2015 के बाद यहां पर पहली बार खेलती हुई नजर आयेगी। आखिरी बार जब रोहित शर्मा इस मैदान पर खेले थे तो उन्होंने शतक ठोंका था लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने आसानी से 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

धर्मशाला के मैदान पर खेले गये मैचों की बात करें तो यहां पर रनों की पीछा करते हुए टीम को सिर्फ 2 बार ही जीत मिली है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार बाजी मारी है। ऐसे में यह देखने लायक होगा कि सीरीज के दूसरे मैच में क्या देखने को मिलता है। टीमों को यहां पर बहुत ज्यादा बदलाव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि लखनऊ की तुलना में यहां पर तापमान काफी बदला हुआ रहेगा। ऐसे में मौसम क्या भूमिका निभाने वाला है, इस पर खासा नजर रहेगी।

और पढ़ें: IPL 2022 के बदले फॉर्मेट से कैसा पड़ेगा असर, किस आधार पर हुआ है ग्रुप का बंटवारा

जाने क्या रहेगा मौसम का हाल

जाने क्या रहेगा मौसम का हाल

उल्लेखनीय है कि सीरीज के बचे हुए दोनों मैच इस मैदान पर लगातार दो दिन के अंदर खेले जाने हैं। ऐसे में दोनों दिन का मौसम कैसा रहने वाला है, इस पर नजर डालते हैं। पिछले 24 घंटे में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिली, राजधानी दिल्ली में तो ओले भी गिरे हैं।ऐसे में धर्मशाला के मौसम में भी बारिश का साया मंडरा रहा है। शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में बारिश का आना तय माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। अगर टीमों को पूरा वॉशआउट नहीं देखने को मिलता है तो लगातार बारिश का खलल जरूर मिलेगा। ऐसे में बहुत मुश्किल है कि सीरीज का दूसरा मैच पूरा हो सकेगा। वहीं पर रविवार के मौसम की बात करें तो यह साफ बताया जा रहा है और सीरीज का तीसरा मैच यहां पर आसानी से खेला जा सकता है।

नहीं हो सकेगा क्लीन स्वीप

नहीं हो सकेगा क्लीन स्वीप

गौरतलब है कि मौसम के दखल के चलते सीरीज का दूसरा मैच रद्द होना लगभग तय माना जा रहा है, ऐसे में रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में लगातार 5वीं टी20 सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप करने से चूक जायेंगे। रोहित शर्मा ने 2017-18 में श्रीलंका, 2018-19 में वेस्टइंडीज, 2021-22 में न्यूजीलैंड और 2022 में वेस्टइंडीज को 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। ऐसे में अगर वो श्रीलंका को भी इस सीरीज में क्लीन स्वीप कर देते तो लगातार सीरीज में विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप करने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर काबिज हो जाते। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को धर्मशाला में 87 प्रतिशत नमी रहने वाली है, जबकि 10किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यहां पर मौसम काफी ठंड़ा रहने वाला है और तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

जानें कैसी हो सकती है संभावित प्लेइंग 11

जानें कैसी हो सकती है संभावित प्लेइंग 11

भारत और श्रीलंका की टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), प्रवीण जयविक्रमा, दुशमंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+